Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKaran Kundrra Trolls Sara Ali Khan Cooking Skills Actress Says Meri Image Kharab Ho Rahi Hai
करण कुंद्रा ने सबके सामने सारा अली खान को किया ट्रोल, एक्ट्रेस बोलीं- मेरी इमेज खराब हो रही है

करण कुंद्रा ने सबके सामने सारा अली खान को किया ट्रोल, एक्ट्रेस बोलीं- मेरी इमेज खराब हो रही है

संक्षेप:

सारा अली खान अपनी मस्ती भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह जहां भी जाती हैं खूब मस्ती करती हैं। अब सारा, शो लाफ्टर शेफ 2 में आईं अपनी फिल्म मेट्रो इन दिनों की शूटिंग के लिए। इस दौरान सारा की कुकिंग स्किल देखकर करण ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Jun 24, 2025 12:57 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लाफ्टर शेफ सीजन 2 को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में कई टीवी स्टार्स नजर आ रहे हैं और उनकी कुकिंग और कॉमेडी दर्शकों का खूब दिल जीत रही है। अब इस बीच अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों की स्टार कास्ट सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अली फजल और फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु भी शो में पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोले करण

शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें करण कुंद्रा, सारा अली खान की कुकिंग का मजाक बना रहे हैं। दरअसल, सभी को टास्क दिया जाता है पकौड़े बनाने का तो जैसे ही सारा बेसन देखती हैं, वह बोलती हैं कि इससे फेस पैक बना सकते हैं। इसके बाद सारा को प्यार भी कट करना नहीं आता है तो करण बोलते हैं कि सारा अच्छा हुआ तुमने एक्टिंग में प्रोफेशन बनाया तो सारा बोलती हैं क्यों। करण फिर बोलते हैं कि क्योंकि मैंने तुम्हारी कुकिंग स्किन देख ली है। तुमसे खाना तो नहीं बनने वाला।

सारा ने कहा इमेज खराब हो रही

करण की बात सुनने के बाद सारा बोलती हैं कि मेरी पूरी इमेज खराब हो रही है। सारा की बात सुनकर सब हंसने लग जाते हैं।

ये भी पढ़ें:कौन है सारा अली खान का फेवरेट मैरिड कपल? एक्ट्रेस ने लिया इनका नाम

लाफ्टर शेफ 2 की बात करें तो शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं और इसके जज हैं शेफ हरपाल सिंह सोखी। शो में राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, विकी जैन समेत कई सेलेब्स हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।