Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKaran Johar To Return With Family Drama In The Lines Of Kabhi Khushi Kabhie Gham
करण जौहर फैमिली ड्रामा मूवी के साथ करेंगे वापसी, कभी खुशी कभी गम 2 लाने की है तैयारी

करण जौहर फैमिली ड्रामा मूवी के साथ करेंगे वापसी, कभी खुशी कभी गम 2 लाने की है तैयारी

संक्षेप:

करण जौहर अब एक बार फिर फैमिली ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं और जिस प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट आ रहे हैं, उसे लेकर बताया जा रहा कि वो कभी खुशी कभी गम जैसी स्टोरी हो सकती है। 

Jan 04, 2026 09:26 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

करण जौहर अब नए साल के साथ बतौर डायरेक्टर फिर वापसी कर रहे हैं। वह एक फैमिली ड्रामा फिल्म बनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इमोशनल फैमिली ड्रामे से भरी होगी जैसे साल 2001 में उन्होंने शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन की फिल्म कभी खुशी कभी गम बनाई थी जो ब्लॉकबस्टर थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बड़ी फैमिली ड्रामा होगी फिल्म

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म करने के बाद करण अब अपनी अगली फिल्म में भी फैमिली ड्रामा दिखाने वाले हैं। कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि यह उनकी अगली बड़ी फिल्म हो सकती है।

कभी खुशी कभी गम जैसी हो सकती फिल्म

इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जाएगा। प्री प्रोडक्शन 2026 के मिड से शुरू होगा और फिल्म की शूटिंग इस साल के एंड तक हो जाएगी। फिल्म में 2 मेल लीड और 2 फीमेल लीड होंगी। कास्टिंग प्रोसेस जल्द शुरू होगा।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि हो सकता है फिल्म का टाइटल कभी खुशी कभी गम 2 हो, हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कन्फरेम नहीं है।

फिलहाल करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन यह जरूर बताया जा रहा है कि यह उनके मोस्ट एन्टिसिपेडेट फिल्म मे से एक है।

ये भी पढ़ें:तू मेरी मैं तेरा…की असफलता पर करण जौहर का रिएक्शन? बोले-फेलियर का जश्न मनाना बंद

करण की फिल्में बतौर डायरेक्टर

बता दें कि करण ने अपने करियर में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माई नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बॉम्बे टॉकीज, ऐ दिल है मुश्किल, लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज और लास्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी डायरेक्ट की हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।