भगवान मुझे शक्ति दे…करण जौहर ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले-फालतू की स्क्रॉलिंग नहीं

Jan 27, 2026 01:30 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वो सोशल मीडिया से एक छोटा ब्रेक ले रहे हैं। इस दौरान वो किसी के भी डीएम का जवाब नहीं देंगे और ना ही स्क्रॉलिंग कर अपना समय बर्बाद करेंगे।

भगवान मुझे शक्ति दे…करण जौहर ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले-फालतू की स्क्रॉलिंग नहीं

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल में एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कही है। करण डिजिटल डेटोक्स होना चाहते हैं इसलिए अगले एक हफ्ते तक वो सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग, कोई नया पोस्ट या स्टोरी शेयर नहीं करेंगे। साथ ही ना वो किसी को मैसेज भेजेंगे और ना ही कोई जवाब देंगे। करण ने ये कदम क्यों उठाया है इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। करण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इस ब्रेक लेने वाले पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है।

करण ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘एक हफ्ते के लिए डिजिटल डिटॉक्स। कोई भी फालतू की स्क्रॉलिंग नहीं, कोई डीएम नहीं, कोई पोस्ट नहीं, भगवान मुझे इससे दूर रहने की शक्ति दे’।

karan johar break from social media

देश को दी रिपब्लिक डे की बधाई

सोशल मीडिया से हफ्ते भर का ब्रेक लेने से पहले करण जौहर ने सभी को रिपब्लिक डे की बधाई दी थी। करण ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा पर शेयर वीडियो को री-शेयर करते हुए बधाई दी थी। इस वीडियो की शुरुआत आलिया भट्ट से हो रही थी। आगे अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर को देशभक्ति के रंग में डूबा दिखाया गया था।

कई बार हुए ट्रोल

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे हैं। हाल में फिल्ममेकर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही फिल्म धुरंधर, बॉर्डर 2 की तारीफ की थी। उससे पहले उन्होंने यामी गौतम की फिल्म हक की भी सराहना की थी। लेकिन इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यामी गौतम, करण जौहर के रियलिटी शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। यूजर्स का कहना था कि करण ने उन्हें इग्नोर किया था और अब उनकी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। करण पहले भी कई मौकों पर खुद को ट्रोल किए जाने की बात खुलकर स्वीकार कर चुके हैं। अब क्या इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई है? फिल्ममेकर्स ने इसके पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।