धर्मेंद्र को लेकर पैपराजी पर भड़के करण जौहर, बोले- परिवार को अकेला छोड़ दो

धर्मेंद्र को लेकर पैपराजी पर भड़के करण जौहर, बोले- परिवार को अकेला छोड़ दो

संक्षेप:

धर्मेंद्र के घर के बाहर पैपराजी को देखकर करण जौहर भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस सर्कस को खत्म करने को कहा। इतना ही नहीं उन्होंने यह रिक्वेस्ट भी कि परिवार को अकेला छोड़ दो।

Nov 13, 2025 02:07 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

धर्मेंद्र की तबसे तबीयत खराब है तबसे फैंस उनके हेल्थ अपडेट को जानने के लिए बेताब हैं। वहीं मीडिया फोटोग्राफर्स भी एक्टर के घर के बाहर हैं। इन सबसे परेशान होकर सनी देओल ने भी उनकी क्लास लगाई। लेकिन अब करण जौहर ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्लीज परिवार को अकेला छोड़ दो।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करण बोले परिवार को छोड़ दो

करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'जब बुनियादी शिष्टाचार और संवेदनशीलता हमारे दिलों और हमारे कार्यों से निकल जाती है तो हम जानते हैं कि हम एक बर्बाद जाति हैं।' करण ने आगे लिखा, प्लीज परिवार को अकेला छोड़ दो। वे लोग पहले ही काफी परेशान हैं। काफी दुख हो रहा है पैपराजी और मीडिया सरक्स को देखकर वो भी उस दिग्गज के लिए जिन्होंने सिनेमा में अपना बड़ा योगदान दिया है। इसे कवरेज नहीं बोलते बल्कि डिसरिस्पेक्ट बोलते हैं।

सनी देओल को आया था गुस्सा

बता दें कि इससे पहले सनी देओल सुबह घर के बाहर खड़ी पैपराजी को देखकर भड़क गए। वह हाथ जोड़कर बोलते हैं कि आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। आपके घर में मां-बार हैं, बच्चे हैं...इसके बाद सनी ने गाली देते हुए कहा वीडियो लिए जा रहे हो। शर्म नहीं आती।

धर्मेंद्र अब घर में हैं

धर्मेंद्र, बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने पर सनी देओल की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट घर में होगा और ऐसे समय में परिवार की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें।

स्टेटमेंट में आगे लिखा था, ‘हम आप सबके प्यार, प्रार्थना की रिस्पेक्ट करते हैं। प्लीज आप भी उनकी रिस्पेक्ट करें क्योंकि वह आपसे बहुत प्यार करते हैं।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।