
विराट कोहली को क्यों नहीं बुलाया कॉफी विद करण में? करण बोले- हार्दिक और राहुल के साथ जो हुआ…
करण जौहर के शो में कभी विराट कोहली नहीं आए हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है। इसके अलावा करण ने यह भी बताया कि आखिर क्यों वह उन्हें आगे कभी शो में बुलाएंगे भी नहीं।
करण जौहर का शो कॉफी विद करण काफी पसंद किए जाने वाला और कॉन्ट्रोवर्शियल शो में से एक है। इस शो में कई सेलेब्स बतौर गेस्ट बनकर आते हैं जिसमें एक्टर्स और क्रिकेटर्स तक शामिल हैं। करण ने हालांकि विराट कोहली को कभी शो में नहीं बुलाया। करण का यह भी कहना है कि वह कभी उन्हें बुलाएंगे भी नहीं और इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है।

क्यों विराट कोहली को नहीं करेंगे इन्वाइट
दरअसल, सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में करण जौहर पहुंचे और इस दौरान सानिया ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी विराट को बुलाया है तो उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं बुलाया और अब मैं किसी भी क्रिकेटर को बुलाने भी नहीं वाला जबसे हार्दिक पांड्या और के एल राहुल वाले एपिसोड के बाद जो कॉन्ट्रोवर्सी हुई।
कई सेलेब्स को इसलिए नहीं बुलाते
करण ने आगे कहा, ‘कई हैं जो मुझे लगता है कि वे आएंगे नहीं इसलिए मैं उन्हें बुलाता ही नहीं।’
करण ने आगे उस स्टार के बारे में बताया जिन्हें वह काफी समय से बुला रहे हैं लेकिन वह आ नहीं रहे। उन्होंने कहा, ‘मुक्कू भाई। वह पहले आए हैं, लेकिन पिछले 3 सीजन से वह मना कर रहे हैं।’
हार्दिक-केएल राहुल विवाद
बता दें कि हार्दिक और के एल राहुल 2019 में शो में आए थे। इस दौरान पांड्या ने कुछ ऐसे कमेंट्स किए थे जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। दोनों क्रिकेटर्स के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन भी लिए गए थे। दोनों को कुछ टाइम के लिए इंडियन क्रिकेट टीम से सस्पेंड कर दिया था।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




