
करण जौहर ने बताई शाहरुख की यह अजीब आदत, कहा था- कौन पागल आ गया है? कहां से आया है?
Karan Johar: फिल्ममेकर करण जौहर ने बताया कि शाहरुख खान अपनी जींस की फिटिंग को लेकर कितने सीरियस हैं, इस बात का अंदाजा उन्हें कई साल पहले DDLJ की शूटिंग के दौरान ही लग गया था।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी सोच और अपनी पर्सनैलिटी की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। दशकों से अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान अपनी जिंदगी में एक ऐसे नियम का पालन करते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती बहुत पुरानी है और दोनों एक दूसरे को बहुत करीब से जानते हैं। किंग खान के बारे में करण जौहर ने बताया कि वह अपनी जींस की फिटिंग को लेकर बहुत पर्टिकुलर हैं।
करण ने बताई शाहरुख की यह आदत
करण जौहर ने बताया कि शाहरुख खान के लिए उनकी जींस की फिटिंग सिर्फ कपड़ों की फिटिंग जितना नहीं है। वह इसे बहुत सीरियसली लेते हैं। करण जौहर एक शो में पहुंचे थे जहां शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "उन्हें जींस की फिटिंग को लेकर OCD है।" करण जौहर ने कहा कि वो इन छोटी-छोटी बातों पर तुरंत ध्यान देते हैं और अपनी राय बना लेते हैं। करण जौहर ने बताया, “अगर आप खराब फिटिंग वाली जींस पहनते हैं तो वह आपको जज कर सकते हैं। वो सोचेंगे कि आप बुरे इंसान हैं।”
जींस को लेकर क्रेजी हैं शाहरुख खान
करण जौहर ने इससे जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया और कहा कि उनके घर में कदम रखना भी एक तरह का दबाव लेकर चलता है। फिल्ममेकर ने बताया, "वो इस मामले में पागल हैं, सिर्फ जींस देखकर ही वो... इसलिए जब भी मैं मन्नत जाता हूं, मैं कहता हूं कि मैं जींस पहनकर नहीं आ रहा हूं।" करण जौहर जींस को लेकर शाहरुख खान का दीवानापन फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के दौरान ही समझ गए थे। तब करण असिस्टेंट डायरेक्टर थे और शाहरुख के आउटफिट का भी ध्यान रखा करते थे।
जब SRK ने पूछा- कौन पागल आ गया है?
करण जौहर ने बताया कि शाहरुख खान का फ्रेम देखकर उन्होंने सुझाव दिया कि अच्छा रहेगा कि अगर वो अलग-अलग तरह के जींस आउटफिट कैरी करें, यह उन पर सूट करेगा। दिक्कत यह थी कि उन दिनों वो जींस ब्रांड भारत में उपलब्ध नहीं था। शाहरुख खान ने बाहर से वो ब्रांड अरेंज करवाया, लेकिन जब शाहरुख खान ने देखा तो उन्हें बिलकुल रास नहीं आया। शाहरुख खान ने कहा, "कौन पागल आ गया है? कहां से आया है? वो मुझे इस तरह की एडवाइज क्यों दे रहा है?" तब आदित्य चोपड़ा ने करण जौहर की तरफ से जवाब देते हुए कहा- यह साउथ बॉम्बे से आया है, इन लोगों को पता होता है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




