
करण जौहर को दोनों बच्चों के लिए सता रहा है ये डर, बोले- मुझे डर है कहीं मेरे बच्चों…
संक्षेप: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल में बताया कि वो अपने दोनों बच्चों यश और रूही के लिए हमेशा डर के माहौल में रहते हैं। उन्हें बच्चों को लेकर डर सता रहा है जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की।
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपने दोनों बच्चे यश और रूही के बेहद करीब हैं। सिंगल पैरेंट होने के बाद भी करण दोनों बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। करण अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए के फोटोज और वीडियो शेयर करते देखे गए हैं। लेकिन अब उन्होंने ने बताया है कि उन्हें अपने बच्चों के लिए एक बड़ा डर सता रहा है। फिल्ममेकर अपने बच्चों को शुगर नहीं खाने से रोकते भी हैं।

करण को सता रहा है ये डर
सानिया मिर्जा के साथ बातचीत में करण ने अपने डर के बारे इ खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मेरे अंदर का 50% हिस्सा मेरे बचपन से इतना डरा हुआ है कि मुझे डर लगता है कि कहीं मेरे बच्चों का वजन न बढ़ जाए। मैं अपने बचपन का डर आज भी ढो रहा हूं। मैं हमेशा कहता हूं, ‘शुगर मत खाओ’। लेकिन मेरा एक हिस्सा चाहता है कि उन्हें इस डर से आजाद कर दूं। अगर वो फुटबॉल क्लास मिस कर देते हैं तो मैं नाराज़ हो जाता हूं, क्योंकि स्कूल में वैसे ही बहुत सारी क्लासेज होती हैं।”
लुक्स को लेकर प्रेशर
करण जौहर ने बताया कि उनके बचपन के ट्रॉमा ने आज उन्हें बतौर पैरेंट काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि बचपन में उन्हें खेलों से दूर रखा गया था क्योंकि उन्हें कहा गया था, “फुटबॉल तुम्हारे बस की बात नहीं।” करण बोले, “मैं एक उलझन में रहने वाला पैरेंट हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे खुश रहें, लेकिन आज के सोशल मीडिया के जमाने में बच्चों पर लुक्स और फॉलोअर्स का प्रेशर बहुत बढ़ गया है। मुझे डर है कि कहीं वो ऑनलाइन जाकर कुछ ऐसा न देख लें जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो।” उन्होंने आगे कहा कि अब वो अपनी ड्रेसिंग तक बदल चुके हैं ताकि स्कूल में उनके बच्चों को कोई कुछ न कहे। “मैं पहले मैक्सिमलिस्ट था, लेकिन अब बदल गया हूं, क्योंकि मैं अपने बच्चों को लेकर हमेशा डर में रहता हूं। मैं चाहता हूं कि वो सबको स्वीकार करना सीखें, खुद को भी और दूसरों को भी।” बता दें, करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के पिता बने थे। उन्होंने अपने पिता यश जौहर और मां हीरू जौहर के नाम पर ही अपने बच्चों के नाम रखे हैं।
फिल्म को लेकर चर्चा
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल करण जौहर अपनी अगली फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म को समीर विदवांस केडायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




