इस गाने के सेट पर करण जौहर हुए थे बेहोश, यश ने फाड़ दिया था बजट वाला पेपर; आज 1 बिलियन के साथ सुपरहिट है ये सॉन्ग
आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसका बजट ही फिल्म के बजट से क्रॉस हो गया था। इतना ही नहीं करण जौहर जो फिल्म के डायरेक्टर थे वो भी सेट पर बेहोश हो गए थे।

कई फिल्मों के गाने ऐसे होते हैं जिन्हें बनाने में काफी पैसा बहाया जाता है। कुछ के तो शूट के दौरान कई हादसे होते हैं, लेकिन इसके बावजूद वो गानें हिट होते हैं। अब हम आपको करण जौहर की फिल्म के एक गाने के बारे में बताते हैं जिसके शूट के दौरान करण जौहर ही सेट पर बेहोश हो गए थे।
करण हो गए थे बेहोश
फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने बताया था कि इस गाने को बनाते हुए काफी हलचल रही। उन्होंने कहा था, हमारा पहला सेट बोले चूड़ियां के लिए था जिसमें करण जौहर बेहोश हो गए थे। काजोल को अपने लहंगे में दिक्कत हो रही थी क्योंकि वह उसमें डांस नहीं कर पा रही थीं। 200 डांसर और 300 जूनियर आर्टिस्ट थे। हमने झूमर भी बनाए क्योंकि करण को लुक ग्रैंड चाहिए था।
गाने के बजट ने फिल्म का बजट किया क्रॉस
बता दें कि इस फिल्म का बजट 3 करोड़ तक रखा जाने वाला था, लेकिन बोले चूड़ियां का जब सेट बना तो यही बजट क्रॉस कर दिया था। निखिल ने बताया था कि यश जौहर ने उन्हें एक दिन ऑफिस बुलाकर फिल्म का बजट एक पेपर में लिखने को कहा। उन्होंने 3 करोड़ लिख दिया था। लेकिन जब बजट क्रॉस कर दिया तो यश ने बुलाया सबको और कहा कि बजट क्रॉस हो गया और फिर वो पेपर ही फाड़ दिया जिसमें बजट लिखा था।
कभी खुशी कभी गम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कभी खुशी कभी गम की बात करें तो यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी और उस साल की बड़ी फिल्म में से एक थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान लीड रोल में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 119.29 करोड़ की कमाई की थी।
काजोल का हुआ था मिसकैरेज
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म के दौरान काजोल अपनी पर्सनल लाइफ में काफी दर्द से गुजर रही थीं। उनका मिसकैरेज हो गया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म सुपरहिट थी, उन्होंने कई अवॉर्ड जीते, लेकिन फिर भी वह जर्नी में काफी लो फील कर रही थीं।
आर्यन खान ने निभाया था ये किरदार
वहीं फिल्म में जो आपने राहुल का छोटा वर्जन देखा था वो किसी और ने नहीं बल्कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने निभाया था।
वहीं जॉनी लीवर और उनके बेटे जेसी लीवर भी साथ में पहली बार नजर आए थे। जॉनी ने हल्दीराम का किरदार निभाया था और जेसी ने उनके बेटे का।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


