पीएम नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में क्यों किया कुछ-कुछ होता है का जिक्र? इंडोनेशिया से क्या है कनेक्शन?
पीएम मोदी ने जकार्ता के स्पीच में बॉलीवुड फिल्म कुछ-कुछ होता है का नाम लिया तो करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर खुशी जताई है। क्या आपको पता है इंडोनेशिया का कुछ-कुछ होता है कनेक्शन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया विजिट सुर्खियों में है। अब इस विजिट के दौरान उनका एक स्पीच फिल्म फ्रैटर्निटी का ध्यान खींच रहा है। खासकर करण जौहर काफी खुश हैं। दरअसल पीएम ने इंडोनेशिया से दोस्ती बढ़ाने वाले स्पीच में शाहरुख खान स्टारर फिल्म कुछ-कुछ होता है जिक्र कर दिया। अब करण ने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम का शुक्रिया अदा किया है। साथ में लिखा है कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में बोलकर इसको अमर बना दिया। पीएम मोदी ने इसी फिल्म का जिक्र क्यों किया, इसके पीछे भी इंट्रेस्टिंग कहानी है।
स्पीच में कुछ-कुछ होता है का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता में बोले, 'यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है' बहुत ही लोकप्रिय है। आज मैंने इस पर कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो 'कुछ कुछ' से भी आगे बढ़कर 'बहुत कुछ' होता है। पीएम मोदी के स्पीच में अपनी फिल्म का जिक्र पाकर करण जौहर काफी खुश हैं।
करण जौहर ने क्या स्टोरी लगाई
करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनका स्पीच लगाकर लिखा है,'खुश और गौरवान्वित हूं कि हमारे आदरणीय प्रान मंत्री नरेंद्रमोदी जी जकार्ता में कुछ-कुछ होता है पर बोले। एक भाषा जो सबसे बढ़कर है, वो है प्यार। शक्रिया इस गाने को अपनाने और हमेशा के लिए अमर बना देने के लिए।'
कुछ कुछ होता है का इंडोनेशिया कनेक्शन
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म कुछ-कुछ होता है भारत में 1998 में रिलीज हुई थी। साल 2001 में इसकी स्क्रीनिंग इंडोनेशिया में हुई थी। फिल्म वहां के लोगों को काफी पसंद आई, खासकर इसका टाइटल ट्रैक। रिपोर्ट्स है कि शाहरुख खान की यह मूवी वहां टाइटैनिक से ज्यादा चली थी। दिल्ली में हुए 76वें रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इसमें चीफ गेस्ट बनकर आए थे। उस वक्त इंडोनेशिया के डेलिगेशन ने कुछ-कुछ होता है गाकर सबको हैरान कर दिया था। राष्ट्रपति भवन में लाइव बैंड के साथ ये गाना परफॉर्म किया था। जिस पर खूब तालियां बजी थीं। उस वक्त काजोल ने वीडियो ट्वीट करके खुशी जताई थी।
कुछ कुछ होता है के बारे में
कुछ कुछ होता है फिल्म करण जौहर का डायरेक्टोरियल डेब्यू है। इस मूवी के लीड एक्टर शाहरुख खान हैं। रानी मुखर्जी और काजोल उनके अपोजिट हैं। साथ ही सलमान खान ने इस मूवी में कैमियो किया है। फिल्म भारत में ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर थी। यह इंडोनेशिया में भी खूब देखी गई और वहां सुपरहिट थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 करोड़ में बनी कुछ कुछ होता है ने वर्ल्डवाइड करीब 107 करोड़ रुपये कमाए थे।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


