
करण जौहर को बिना पार्टनर के फील होता है अकेलापन, बोले- रब ने वो जोड़ी मेरे लिए नहीं बनाई
करण जौहर ने बताया कि क्योंकि वह सिंगल हैं तो उन्हें अकेलापन काफी महसूस होता है। खाना खाते हुए उन्हें सबसे ज्यादा अकेलापन लगता है। उनका कहना है कि भगवान ने उनके लिए जोड़ी नहीं बनाई।
करण जौहर हाल ही में सानिया मिर्जा के शो सर्विंग इट अप विद सानिया में पहुंचे। इस दौरान करण ने सिंगल पैरेंट से लेकर प्यार को लेकर बात की। करण ने यह भी माना कि वह कभी-कभी खुद को अकेला महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक पार्टनर चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि रब ने उनके लिए जोड़ी बनाई ही नहीं।
करण बोले प्यार चाहिए था
दरअसल, सानिया करण से पूछती हैं कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए इस पर करण ने कहा, ‘मैं ओके हूं अब। लेकिन एक पॉइंट था जब मुझे सच में प्यार चाहिए था। मुझे रिलेशनशिप चाहिए था। मेरा दिल भी टूटा है, मुझे वन साइड लव भी हुआ है। मैंने इस पर फिल्म भी बनाई है। उससे मुझे हीलिंग में मदद मिली।’
रब ने मेरी जोड़ी नहीं बनाई
करण ने कहा कि लोग उन्हें बोलते थे कि विदेश चले जाओ। उन्होंने कहा, 'मैं यहां रहता हूं, मेरी मां हैं यहां और 2 बच्चे भी। मुझे यहीं रहना है। आप अपने हाई पर अकेले होते हो, लो पर नहीं। अकेले खाने में सबसे ज्यादा अकेलापन लगता है।' करण ने आगे कहा, ‘रब ने वो जोड़ी मेरे लिए नहीं बनाई।’
करण के बारे में बता दें कि वह दिवंगत यश जौहर और हीरू के बेटे हैं। इसके अलावा करण के सरोगेसी के जरिए 2 बच्चे भी हुए जिनके नाम यश और रूही है। लास्ट उनकी बतौर डायरेक्टर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई थी जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन थे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




