करण जौहर ने रिवील की ‘कुछ कुछ होता है’ की नई कास्ट, नेपोटिज्म पर बोल- मैं खुद आगे से इन्हें फोन करता हूं

करण जौहर ने रिवील की ‘कुछ कुछ होता है’ की नई कास्ट, नेपोटिज्म पर बोल- मैं खुद आगे से इन्हें फोन करता हूं

संक्षेप:

Karan Johar: करण जौहर ने बताया कि अगर वे शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल देवगन की मोस्ट लव्ड फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का रीमेक बनाएंगे तो किन तीन एक्टर्स को कास्ट करेंगे।

Nov 12, 2025 09:47 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्म निर्माता करण जौहर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण नेपोटिज्म पर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में ये भी बताया कि अगर इस वक्त उनकी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का रीमेक बनेगा तो वह शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल देवगन की जगह किसे कास्ट करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'कुछ कुछ होता है' की नई कास्ट

करण ने मिंत्रा के ग्लैम स्ट्रीम इवेंट में सानिया से कहा, आज के समय में अगर ‘कुछ कुछ होता है’ का रीमेक बनता है तो आलिया भट्ट को अंजलि, रणवीर सिंह को राहुल और अनन्या पांडे को टीना के किरदार के लिए कास्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जाह्नवी कपूर या सारा अली खान को भी टीना के लिए कास्ट कर सकते हैं। उन्होंने फिर मजाकिया अंदाज में कहा, “यंग नेपो बेबीज”।

नेपोटिज्म पर करण का स्टैंड

नेपोटिज्म के आरोपों पर करण ने कहा, “मुझे पता है कि ये सारे नेपो बेबीज हैं, लेकिन इन्हें मैंने अपने सामने बड़ा होते देखा है। हां, ये बात है कि इनके माता-पिता में से किसी ने भी मुझे कभी फोन नहीं किया। मैं खुद आगे से फोन करता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेपो किड्स ऐसे भी हैं जिन्होंने उनका ऑफर ठुकरा दिया है।

करण की आने वाली फिल्में

करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस, धर्मा प्रोडक्शंस नए एक्टर्स को लॉन्च और नई कैटेगरी में हाथ आजमाने की तैयारी में है। उनकी अपकमिंग फिल्मों कुछ इस प्रकार हैं:

- ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ साल 2026 की शुरुआत में रिलीज होगी।

- ‘नागजिला’: ये भी कार्तिक आर्यन की फिल्म है। ये फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है जो अगस्त 2026 में दस्तक देगी है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।