Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKapil Sharma Says His Canada Cafe Got Bigger Opening After Each Firing Incident Says God Is With Me
हर गोलीबारी के बाद कैफे की और बड़ी ओपनिंग हुई, कनाडा में फायरिंग मामले पर बोले कपिल

हर गोलीबारी के बाद कैफे की और बड़ी ओपनिंग हुई, कनाडा में फायरिंग मामले पर बोले कपिल

संक्षेप:

कपिल शर्मा का कनाडा वाले कैफे इसी साल जुलाई में हुआ था। कैफे के लॉन्च के बाद वहां 3 बार गोलियों से हमला हुआ जिस पर अब कपिल ने ओपनली बात की है।

Nov 26, 2025 05:29 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में कई बार गोलियों से हमला किया गया है। इसके अलावा कपिल को कई धमकियां भी मिली हैं। लेकिन कपिल का कहना है कि वह इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के बाद हमेशा उनका कैफे और बड़ी ओपनिंग करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोले कपिल

दरअसल, कपिल की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च हुआ। इस दौरान कपिल से जब उनके कैफे में हुए हमलों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मुझे जो महसूस होता है वो ये कि नियम और पुलिस के पास शायद पावर नहीं हुई है। लेकिन जब हमारा केस हुआ तो वो मैटर फेड्रल सरकार के पास गया और कनाडा के पार्लियामेंट में इसको लेकर डिस्कशन भी हुआ।'

हमले के बाद कैफे की और बड़ी ओपनिंग हो रही

कपिल ने आगे कहा, 'यहां तक कि हर फाइरिंग इंसिडेंट के बाद हमारे कैफे की और बड़ी ओपनिंग हो रही है। भगवान मेरे पास हैं तो फिर कोई दिक्कत नहीं है।'

बता दें कि कपिल के कैफे का नाम है कैप्स कैफे जो ब्रिटिश कॉल्मबिया में जुलाई में ओपन हुआ है। कैफे के लॉन्च के कुछ दिन बाद ही वहां हमला हुआ था। इसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को हमले हुए। अच्छी बात यह है कि इस दौरान कभी किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

कपिल ने बताया कि हर बार अटैक के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया।

कपिल की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2

कपिल की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2, साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म किस किसको प्यार करूं का सीक्वल है। इस फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है और रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मुस्तान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कपिल के साथ मनजोत सिंह, हीरा वारनिया, त्रिदा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान भी हैं। फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।