Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKapil Sharma on Shooting Experience when wife Ginni Chatrath
K3PK: जब कपिल शर्मा के हाथ कांप रहे थे, पत्नी गिन्नी के सामने शूट किया था यह सीन

K3PK: जब कपिल शर्मा के हाथ कांप रहे थे, पत्नी गिन्नी के सामने शूट किया था यह सीन

संक्षेप:

Kapil Sharma: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने बताया कि उनका फिल्म की शूटिंग का एक्सपीरियंस कैसा रहा जब उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ वहीं सेट पर मौजूद थीं।

Dec 01, 2025 05:11 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में एक-दो नहीं बल्कि 4 हीरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आए हैं। अपने शो पर एक्ट्रेसेज के साथ फ्लर्ट करने के लिए मशहूर कपिल शर्मा ने माना कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ सीन ऐसे थे, जिन्हें करते हुए उनके हाथ कांप रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ वहीं पर मौजूद थीं। कपिल शर्मा ने गिन्नी के सामने शूटिंग का अपना अनुभव बातचीत में साझा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कपिल ने किया है 4-4 एक्ट्रेस से रोमांस

कपिल शर्मा की फिल्म KKKPK में उनके अपोजिट पारुल गुलाटी, आएशा खान, त्रिधा चौधरी और हीरा वरीना नजर आई हैं। फिल्म में वो इन चारों एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। हाल ही में जब कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने एक इंटरव्यू में कपिल से पूछा कि उनकी पत्नी गिन्नी को कैसा लगा जब वो फिल्म के लिए चार-चार एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रहे थे? तो जवाब में कपिल शर्मा ने कहा, "बर्दाश्त नहीं होता। बहुत जलन होती है।"

रोमांटिक शूट वाले दिन पहुंच गईं थीं गिन्नी

कपिल शर्मा ने शूटिंग के दौरान का एक यादगार किस्सा भी सुनाया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "हम एक कॉमेडी कर रहे थे और पूरी फिल्म के दौरान भागते-दौड़ते रहे हैं, लेकिन जिस दिन हमने वरीना के साथ एक रोमांटिक गाना शूट किया, गिन्नी बस उसी दिन शूट देखने आई।" कपिल शर्मा ने माना कि वो वरीना के साथ कैमरे पर रोमांस करते हुए नर्वस फील कर रहे थे, क्योंकि वह जानते थे कि उनकी पत्नी उन्हें कैमरा के पीछे से देख रही हैं।

पत्नी गिन्नी मारा करती थीं कपिल को ताने

कपिल शर्मा ने कहा, "जब डायरेक्टर आपसे कहता है कि अपनी हीरोइन की आंखों में देखिए, और उसकी अपने हाथ उसकी जुल्फों में रखिए, तो आपको पता होता है कि आपकी पत्नी कैमरा के पीछे से आपको देख रही है।" कपिल शर्मा ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी गिन्नी दूसरी हीरोइनों के साथ रोमांस करने के लिए उन्हें ताने मारती हैं। कपिल शर्मा ने बताया, “मुश्किल होता है, हाथ कांप रहे थे। जब भी मैं शूट के बाद गिन्नी के पास जाता था और गर्मी होने की बात कहता था, तो वह कहती- तुम्हें क्या फर्क पड़ता है, तुम तो एन्जॉय कर रहे हो।”

ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज होंगी ये 7 फिल्में, हॉरर से लेकर थ्रिलर तक सब कुछ मिलेगा
ये भी पढ़ें:अनुपमा को अपना दर्द बताएगी रजनी, परी के लिए आयोजित होगा फैशन शो!
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।