Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKantara Chapter 1 OTT Release Update Know Where To Watch Rishab Shetty's Blockbuster Film Online In Hindi After Theater
Kantara Ott Release: थिएटर के बाद अब हिंदी में ओटीटी पर रिलीज हो गई है 'कांतारा चैप्टर 1', जानें कहां देख सकते हैं

Kantara Ott Release: थिएटर के बाद अब हिंदी में ओटीटी पर रिलीज हो गई है 'कांतारा चैप्टर 1', जानें कहां देख सकते हैं

संक्षेप:

स्टर 'कांतारा' के बाद ऋषभ इसके सीक्वल के साथ एक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ऋषभ ने 'कांतारा' का सीक्वल बनाने में 3 साल लगा दिए। साल 2022 के बाद 2 अक्टूबर, 2025 को 'कांतारा' का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ।

Nov 27, 2025 08:18 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Kantara Chapter 1 Ott Release: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि कई बड़ी फिल्में इसके आगे फीकी नजर आईं। 'कांतारा चैप्टर 1' की कहानी के साथ इसमें ऋषभ के डायरेक्शन और एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। साल 2022 में ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' के बाद ऋषभ इसके सीक्वल के साथ एक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ऋषभ ने 'कांतारा' का सीक्वल बनाने में 3 साल लगा दिए। साल 2022 के बाद 2 अक्टूबर, 2025 को 'कांतारा' का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। ऐसे में अब ये फिल्म थिएटर के बाद अब हिंदी वर्जन में ओटीटी पर धमाल मचाने जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'कांतारा चैप्टर 1' ओटीटी पर हिंदी में कहां हुई रिलीज?

सिनेमाघरों में तगड़ी परफॉर्में के साथ 'कांतारा चैप्टर 1' ओटीटी पर तमिल, तेलुगु सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में 31 अक्टूबर को रिलीज हो गई थी। ऐसे में फैंस ओटीटी पर इसके हिंदी वर्जन के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। 'कांतारा चैप्टर 1' ने हिंदी भाषा में भी डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 27 नवंबर, बुधवार से फिल्म का हिंदी डब वर्जन भारत में और दुनिया भर के 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में Prime Video पर विशेष रूप से स्ट्रीम हो रहा है। यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी अवेलेबल है।

स्टार कास्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा है, "कांतारा की शानदार दहाड़ गूंज रही है, अब हिंदी में कांतारा लीजेंड चैप्टर 1 प्राइम पर।" कांतारा के ओटीटी रिलीज से फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि ऋषभ शेट्टी ने इसमें एक्टिंग करने के साथ ही इसे निर्देशित किया है। इस पीरियड एक्शन थ्रिलर में रुक्मिणी वसंथ, गुलशन देवैया और जयराम ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।