
Kantara Box Office Day 18: दिवाली पर 'कांतारा' ने दिखाई आंख, 18वें दिन कर डाली बंपर कमाई
ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'कांतारा चैप्टर 1' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' की लिखी भी है, डायरेक्ट भी की है और लीड रोल भी प्ले किया है। ऐसे में अब इसके रविवार के शुरुआती कलेक्शन आ चुके हैं।
Kantara Chapter 1 Box Office Day 17: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म में ऋषभ के डायरेक्शन और उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कहर ढाह रही है। साल 2022 में ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' के बाद ऋषभ इसके सीक्वल के साथ एक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। ऋषभ ने 'कांतारा' का सीक्वल बनाने में 3 साल लगा दिए। साल 2022 के बाद 2 अक्टूबर, 2025 को 'कांतारा' का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ।'कांतारा चैप्टर 1' को रिलीज हुए आज 18 दिन हो गए हैं। इसी बीच 'कांतारा चैप्टर 1' के रविवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया।

दिवाली पर कांतारा ने की बंपर कमाई
ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'कांतारा चैप्टर 1' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' की लिखी भी है, डायरेक्ट भी की है और लीड रोल भी प्ले किया है। ऐसे में अब इसके रविवार के शुरुआती कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'कांतारा चैप्टर 1' ने 18वें दिन को खबर लिखने तक 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फाइनल रिपोर्ट आने तक इसका कलेक्शन और भी बेहतर होगा। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 524.15 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'कांतारा चैप्टर 1' का कलेक्शन
डे 1: 61.85 करोड़ रुपये
डे 2: 45.40 करोड़ रुपये
डे 3: 55 करोड़ रुपये
डे 4: 63 करोड़ रुपये
डे 5: 31.25 करोड़ रुपये
डे 6: 34.25 करोड़ रुपये
डे 7: 25.25 करोड़ रुपये
डे 8: 20.50 करोड़ रुपये
डे 9: 22.25 करोड़ रुपये
डे 10: 39.00 करोड़ रुपये
डे 11: 39.75 करोड़ रुपये
डे 12: 13.35 करोड़ रुपये
डे 13: 14.15 करोड़ रुपये
डे 14: 10.5 करोड़ रुपये
डे 15: 8.85 करोड़ रुपये
डे 16: 8.50 करोड़ रुपये
डे 17: 12.9 करोड़ रुपये
डे 18: 17.50 करोड़ रुपये(अर्ली रिपोर्ट)
कुल कलेक्शन: 524.15 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




