अस्सी में रेप सर्वाइवर का किरदार निभाने पर कनी बोलीं- मुझे शोषण और ट्रॉमा का एहसास है

Feb 19, 2026 12:18 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

कनी कुसृति फिल्म अस्सी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्होंने रेप सर्वाइवर का किरदार निभाया है। अब कनी ने अपने इस किरदार को निभाने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।

अस्सी में रेप सर्वाइवर का किरदार निभाने पर कनी बोलीं- मुझे शोषण और ट्रॉमा का एहसास है

तापनी पन्नू की फिल्म अस्सी आने वाली है और इसमें कनी कुसृति का भी अहम किरदार है। कनी कुसृति ने फिल्म में रेप सर्वाइर परिमा का किरदार निभाया है। फिल्म में परिमा एक मैरिड वुमन है जो टीचर है स्कूल में और कुछ यंग लड़के उसे सेक्शुअली असॉल्ट करते हैं। इसके बाद परिमा को जो पुलिस स्टेशन और कोर्ट में झेलना पड़ता है बस यही फिल्म की स्टोरी है।

ऐसी एक्टर नहीं जो एक्टिंग में डूब जाऊं

इल रोल की तैयारी करने पर कनी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसे ट्रॉमा को हूबहू कर सकता है। एक एक्टर होने के नाते हम उस मोमेंट के करीब जा सकते हैं क्योंकि आप सोच रहे हैं कि ऐसा हुआ है। लेकिन मैं ऐसी एक्टर नहीं हूं जो पूरी तरह से उस तरह से अभिनय में डूब जाए (क्योंकि) तब इसका मुझ पर असर पड़ेगा। मैं ऐसा नहीं कर सकती।’

इस ट्रॉमा का एहसास है

कनी ने कहा कि बचपन से लेकर अब तक इस देश में पली-बढ़ी एक महिला के रूप में, क्या मुझे इस तरह के हमलों या ट्रॉमा का एहसास है? बिल्कुल है। मैंने देखा है अपने पास के लोगों को ये सब झेलते हुए।

फिल्म का एक्सपीरियंस

कनी ने यह भी करहा कि फिल्म में काम करके उन्हें लीगल सिस्टम के अंदर का और पता चला और यह भी कि कैसे सर्वाइवर को कोर्ट में इतना ट्रॉमा झेलना पड़ता है। कई तरह के सर्वाइवर्स होते हैं और सब अपने तरीके से रिस्पॉन्ड करते हैं। मैंने पहली बार फिल्म कुछ दिनों पहले देखी है और मैं सोच रही हूं कि क्या यह सही तरीका है? क्या इस कहानी के लिए सही तरीका है?

डिटैचमेंट होना चाहिए

कनी ने कहा कि उन्होंने किरदार के साथ अपने इमोशन को दूर रखा था। वह बोलीं, ‘मैंने खुद को इस किरदार की इमोशनल जर्नी से दूर रखा। हम सब बहुत सेंसिटिव हैं। एक एक्टर होने के नाते मुझमें डिटैचमेंट होना चाहिए।’

अस्सी की बात करें तो इसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कुमुद मिश्रा, रेवती भी हैं और इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह और सूप्रिया पाठक का स्पेशल कैमियो है। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।

तापसी की फिल्में

तापसी वैसे एक ब्रेक के बाद वापस आई हैं। लास्ट वह खेल खेल में नजर आई थीं जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब अस्सी के बाद वह फिर वो लड़की है कहां में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुकाबिक वह फिल्म में एसीपी का किरदार निभाने वाली हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।