कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को बुलाया ‘सस्ती कॉपी’, बोलीं- उसने सारी हदें पार कर दीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तापसी पन्नू ने हाल ही में कंगना रनौत को लेकर कहा था कि कंगना का नजरिए बताता है कि कौन कहां से आता है। तापसी के इस बयान पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा है। उन्होंने तापसी पन्नू को सस्ती कॉपी कहकर बुलाया है। 

Kangana Ranaut Slams Taapsee
कंगना रनौत ने तापसी पर निकाली भड़ास

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच कुछ साल पहले शुरू हुआ विवाद आज एक बार फिर चर्चा में आ गया है। तापसी ने कंगना के बारे में बात करते हुए उनकी परवरिश पर सवाल उठाया था। तापसी का ये बयान कंगना को बिल्कुल भी रास नहीं आया है और उन्होंने एक्ट्रेस पर भड़ास निकाली है। कंगना ने कहा कि तापसी ने सारी हदें पार कर दी हैं।

कंगना रनौत ने तापसी पन्नू पर निकाली भड़ास

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में कंगना ने तापसी को सस्ती कॉपी और उनकी अपकमिंग फिल्म को बी ग्रेड बताया है। इसी के साथ कंगना ने लिखा है कि तापसी ने सारी हदें पार कर दी हैं।

तापसी के माता-पिता से पूछा- क्यों नहीं दिया ओरिजनल को जन्म?

कंगना रनौत ने लिखा- एक सस्ती कॉपी अपनी अपकमिंग बी-ग्रेड फिल्म के बारे में सबको बताती फिर रही है, लेकिन हमेशा की तरह ही मीडिया की हेडलाइन कंगना रनौत ही है। उसने मेरे माता-पिता और मेरी परवरिश का मजाक उड़ाते हुए सारी हदें पार कर दी हैं। मुझे लगता है कि सभी के माता-पिता बेस्ट करते हैं, और मैं किसी बहस में किसी के माता-पिता को नहीं लाती हूं। लेकिन मैं आज उसके माता-पिता से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने मेरे माता-पिता की तरह किसी ओरिजनल इंसान को जन्म क्यों नहीं दिया? क्यों एक चीप सस्ती कॉपी को जन्म दिया?आपकी कोशिशों पर तरस आता है।

तापसी पर भड़कीं कंगना रनौत

रंगोली ने तापसी को कहा था सस्ती कॉपी

बता दें, कंगना रनौत की बहन रंगोली ने साल 2019 में तापसी पन्नू को कंगना रनौत की सस्ती कॉपी बताया था। दरअसल, तापसी ने जजमेंटल है क्या के ट्रेलर की तारीफ की थी, उस दौरान उनसे कंगना का नाम छूट गया था। इसी बात से नाराज रंगोली ने उन्हें कंगना की सस्ती कॉपी कहा था। इसके बाद साल 2020 में कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को बी-ग्रेड एक्टर कहा था।

तापसी के माता-पिता से पूछा सवाल

कब रिलीज होगी तापसी पन्नू की गांधारी?

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करें तो फिल्म का नाम है गांधारी। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जो 3 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के साथ तापसी एक्शन जॉनर में वापसी करेंगी। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमेगी जो अपने बेटी की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन्स का डोज भी मिलेगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकंगना रनौत ने तापसी को बुलाया ‘सस्ती कॉपी’, बोलीं- उसने सारी हदें पार कर दीं