इम्तियाज vs कंगना: 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, किस फिल्म का फैंस को ज्यादा इंतजार?
बॉक्स ऑफिस पर 12 जून को एक बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा और कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, दोनों 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार है?

कंगना रनौत और इम्तियाज अली दोनों ही इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब 12 जून को दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता और इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा, दोनों एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। इन दो फिल्मों में से कौन सी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी, कौन सी नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।
मैं वापस आउंगा वर्सेज भारत भाग्य विधाता
आईएमडीबी समय-समय पर उन फिल्मों की लिस्ट अपडेट करता है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये लिस्ट आईएमडीबी के उस फिल्म के पेज पर व्यूज के हिसाब से तय की जाती है। आईएमडीबी की इस लिस्ट के मुताबिक, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आउंगा का है। ये फिल्म लिस्ट में पहले नंबर पर है।
आईएमडीबी पर कौन सी फिल्म आगे?
वहीं, कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता की बात करें तो ये फिल्म आईएमडीबी की मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट में शामिल तक नहीं है। आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर यश की टॉक्सिक है। वहीं, तीसरे पर वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना ही है’ है।
बुक माय शो पर कौन सी फिल्म ने मारी बाजी?
आईएमडीबी के अलावा बुक माय शो से भी पता चलता है कि फैंस किस फिल्म का ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। बुक माय शो पर फैंस को जिस फिल्म में दिलचस्पी होती है या जिसका वो इंतजार कर रहे होते हैं, उस फिल्म के पेज पर लाइक करते हैं। बुक माय शो पर भी कंगना रनौत की फिल्म इम्तियाज अली की फिल्म से पीछे है। भारत भाग्य विधाता पर केवल 440 प्लस लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। वहीं, मैं वापस आउंगा पर 2,900 से ज्यादा लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है।
मैं वापस आउंगा के बारे में
मैं वापस आउंगा की बात करें तो ये एक रोमांटिक पीरियोडिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म विभाजन के दौरान बिछड़ने वालों की लव स्टोरी पर आधारित होगी। ये फिल्म सच्ची कहानियों से प्रेरित है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वंदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे।
भारत भाग्य विधाता के बारे में
भारत भाग्य विधाता के बारे में बात करें तो ये फिल्म मुंबई में साल 2008 में हुए बम धमाकों के दौरान सरकारी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ और नर्सेज द्वारा दिखाई गई बहादुरी पर आधारित होगी। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा एक्ट्रेस गिरिजा ओक नजर आएंगी। इस फिल्म को मनोज तापडिया ने डायरेक्ट किया है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


