'आपको सलाम आदित्य धर', कंगना रनौत ने की 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर तारीफ, कहा- 'आप किसी भी हीरो से ज्यादा चमक रहे हैं'

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

'धुरंधर 2'  में रणवीर के अलावा, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे कलाकारें ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को  स्टार्स के भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से कंगना रनौत ने आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

'आपको सलाम आदित्य धर', कंगना रनौत ने की 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर तारीफ, कहा- 'आप किसी भी हीरो से ज्यादा चमक रहे हैं'

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर के अलावा, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे कलाकारें ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस के ही नहीं, बल्कि स्टार्स के भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से कंगना रनौत ने आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

कंगना की आदित्य धर की तारीफ

कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। ऐसे में शनिवार को कंगना ने 'धुरंधर 2' को लेकर पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'धुरंधर की सफलता की सबसे अच्छी बात यह है कि आदित्य धर जैसा एक सुपरस्टार डायरेक्टर अब स्थापित हो गया है। हॉलीवुड में सुपरस्टार डायरेक्टर हमेशा सुपरस्टार एक्टर से कहीं ज्यादा बड़े होते हैं। जैसे: स्पीलबर्ग, टारनटिनो, नोलन। हम अपने फिल्ममेकर्स को कभी भी उतना सम्मान या श्रेय नहीं देते, जितना उन्हें मिलना चाहिए।'

कंगना रनौत

आपको सलाम आदित्य धर

कंगना रनौत ने आगे इस बारे में बात की कि भारत में डायरेक्टर्स को उतनी पहचान क्यों नहीं मिलती। उन्होंने लिखा, 'उन पर काम का बहुत ज्यादा बोझ होता है, उन्हें पैसे कम मिलते हैं, और सुपरस्टार्स उन्हें परेशान करते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि मुझे कोई भी ऐसा युवा चाहे वह इंडस्ट्री के अंदर का हो या बाहर का नहीं मिलता, जो फिल्ममेकर, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी या कोई और टेक्नीशियन बनने का सपना देखता हो। हर कोई खुद को टैलेंटेड बताता है, लेकिन वे सब सिर्फ एक्टर बनना चाहते हैं। यहां एक सुपरस्टार फिल्ममेकर है जो किसी भी हीरो से ज्यादा चमक रहा है। आज, बहुत सारे युवा उसकी कहानी देख रहे हैं, जो उसकी तरह बनने की चाह रखेंगे और फिल्म इंडस्ट्री को और भी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे!! आपको सलाम, सर आदित्य धर।'

राजामौली ने भी की तारीफ

उनके अलावा, एस. एस. राजामौली ने भी आदित्य की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 'धुरंधर 2' के साथ कमाल कर दिया है, जबकि राकेश रोशन ने उनकी हालिया रिलीज के साथ 'फिल्ममेकिंग के एक नए दौर की शुरुआत' करने के लिए उनकी सराहना की। निर्देशक को राम चरण, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन जैसे सितारों से भी तारीफ मिली।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।