कंगना रनौत ने किया इस फिल्म को रिजेक्ट, विद्या बालन ने लपकी और बन गईं स्टार
कंगना रनौत ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक फिल्म है जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया था। हालांकि इसके बाद विद्या बालन ने वो फिल्म की और मूवी सुपरहिट हो गई थी।

कई बार एक्टर्स करियर में ऐसा फैसला लेते हैं जो उनकी लाइफ को एक बड़े टर्निंग पॉइंट लेने से रोक देता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे कंगना रनौत ने एक फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन वही फिल्म जब विद्या बालन ने की तो उनकी किस्मत ही बदल गई। इतना ही नहीं विद्या के करियर की यह सक्सेसफुल फिल्म में से एक बन गई थी।
फिल्म रिजेक्ट करने पर क्या बोली थीं कंगना
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है द डर्टी पिक्चर। द डर्टी पिक्चर में विद्या ने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। लेकिन विद्या से पहले कंगना को ये मूवी ऑफर हुई थी। कंगना ने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे इस रोल को नहीं करने का कोई पछतावा नहीं है। जैसा मैं हमेशा कहती आई हूं कि द डर्टी पिक्चर एक शानदार फिल्म है। मुझे नहीं लगता कि मैं विद्या बालन से ज्यादा अच्छे ढंग से इसे निभा सकती थी। इस फिल्म में नो कमाल की हैं। लेकिन कई बार मुझे लगता है कि मैं इस फिल्म से जुड़ी संभावनाओं को पहचान नहीं पाई थी।'
क्या थी फिल्म की स्टोरी
फिल्म की बात करें तो इसकी स्टोरी एक छोटे शहर की लड़की की थी जो एक्टिंग करने का अपना सपना पूरा करना चाहती है और इस दौरान वह कैसे बोल्ड रोल करने लगीं और कैसे विवादों में फंसी और फिर अकेलेपन का सामना किया। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
मिलन लूथरिया द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को रजत अरोड़ा ने लिखा था। वहीं एकता कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। फिल्म में विद्या बालन के अलावा इमरान हाशमी, तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह भी थे।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो द डर्टी पिक्चर ने 107.66 करोड़ कमाए थे भारत में और वर्ल्डवाइड 116.55 करोड़ कमाए थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


