कंगना रनौत ने कसा करण जौहर, आदित्य चोपड़ा पर तंज, कहा- मेरे स्टैंडर्ट्स इतने...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री हो या फिल्मी सेलेब किसी के बारे में अपनी राय देने से झिझकती नहीं हैं। 

कंगना रनौत ने कसा करण जौहर, आदित्य चोपड़ा पर तंज, कहा- मेरे स्टैंडर्ट्स इतने...
कंगना रनौत

कंगना रनौत उन सेलेब में से हैं जो बेबाकी से बात करती हैं और अपनी राय जरूर रखती हैं। अब हाल ही में कंगना से कई सेलेब्स के बारे में पूछा गया जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर और अदित्य चोपड़ा शामिल हैं। कंगना इस दौरान सलमान की तारीफ करती हैं और उन्हें कूल बताती हैं।

सलमान को लेकर क्या बोलीं

कंगना दरअसल, न्यूज 18 समिट में गई थीं और वहां उन्हें सलमान, शाहरुख, आमिर के नाम दिए गए और उनमें से एक अच्छा दोस्त कौन है, यह सवाल पूछा। कंगना बोलती हैं कि ये मेरे दोस्त कब बन गए। इसके बाद कंगना बोलती हैं कि मुझे लगता है सलमान काफी कूल हैं।

अनन्या-जाह्नवी-सारा में से किसे बताया बेहतरीन एक्ट्रेस

इसके बाद कंगना से पूछा गया कि अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान में से, उन्हें कौनसी बेहतर एक्ट्रेस लगती हैं। इस पर कंगना हंसी और कहा कि चलो अनन्या पांडे को लेते हैं। बता दें कि कंगना ने एक बार कपिल शर्मा शो में अनन्या का मजाक बनाया था और बॉली बिम्बो कहा था।

अनुराग-करण और आदित्य को लेकर क्या कहा

इसके बाद कंगना से पूछा गया कि अनुराग कश्यप, करण जौहर और आदित्य चोपड़ा में से कौनसा डायरेक्टर उन्हें बेहतर लगता है तो कंगना ने कहा, मेरी जो फिल्ममेकिंग और एक्टिंग के लिए जो लाइकिंग है, मेरे स्टैंडर्ट्स इतने लो नहीं जितने आपके हैं। कम से कम लिस्ट तो अच्छी बनानी थी।

बता दें कि कंगना और करण का तो पुराना विवाद है। कंगना ने ओपनली करण को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने और मूवी माफिया कहा था। वह हमेशा करण को स्टार किड्स को प्रमोट करने पर उन्हें तंज मारती रहती हैं। हालांकि करण इस टैग को एक्सेप्ट करते हैं और उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है।

कंगना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ना सिर्फ कंगना ने एक्ट किया था बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया था। वहीं फिल्म में कंगना के अलावा श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, अनुपम खेर, सतीश कौशिक समेत कई एक्टर्स थे।

अपकमिंग फिल्म

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह अब भारत भाग्य विधाता, आर माधवन के साथ अनटाइटल फिल्म और हॉलीवुड फिल्म में भी काम करने वाली हैं। यह कंगना का हॉलीवुड डेब्यू होगा। फिल्म का नाम है ब्लेस्ड विद द इविल और तनु वेड्स मनु में भी नजर आएंगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।