कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन के सपोर्ट में कही ये बात, बोलीं-सिर्फ औरतों के चरित्र पर उंगलियां उठाई जाती हैं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तमिलनाडु के सीएम विजय के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को अपना सपोर्ट दिया है। एक्ट्रेस ने बिना नाम नाम लिए कहा कि औरतों के चरित्र पर उंगलियां उठाई जाती हैं।

kangana ranaut supports actres trisha krishnan
कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन को किया सपोर्ट

तमिलनाडु के सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चाएं होती रही हैं। स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन के मौके पर एक्ट्रेस को सीएम विजय के माता-पिता के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और यूजर्स ने एक्ट्रेस को लेकर अपनी राय रखनी शुरू कर दी थी। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का नाम लिए बिना उन्हें सपोर्ट किया है। साथ ही कहा कि हमेशा महिला के चरित्र पर उंगलियां उठाई जाती है।

कंगना रनौत ने कहा हमेशा औरतों को निशाना बनाया गया

पीटीआई से बातचीत में कंगना ने कहा कि कैसे महिलाओं को बर्बाद करने के लिए सबसे पहले उनके चरित्र पर उंगलियां उठाई जाती है। अब समय आ गया कि समाज अपने अंदर भी झांक कर देखे। 'कंगना रनौत ने कहा हम सभी जानते हैं कि ये सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर में ऐसा ही होता है। कामकाजी महिलाओं, सफल महिलाओं, राजनेताओं और ऊंचे पदों पर बैठी महिलाओं के चरित्र को निशाना बनाकर उन्हें उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की जाती है।'

विजय और तृषा कृष्णन

कंगना रनौत का तृषा की तरफ इशारा

कंगना ने आगे बिना तृषा कृष्णन का नाम लिए आगे कहा, 'आपने देखा कि तमिलनाडू में क्या हुआ। एक बहुत ही सम्मानित, आर्टिस्ट, एक्ट्रेस एक ऐसे मामले में शामिल थी जहां रिश्ता दोनों पक्षोंके बीच था। लेकिन जब गाली-गलौज और चरित्र पर उंगली उठाने की बात आई तो हमेशा महिला को निशाना बनाया गया।'

उदयनिधि की अश्लील टिप्पणी

पिछले महीने एक भरी सभा में DMK के नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर एक अश्लील टिप्पणी कर दी थी। अगले दिन उन्हें ऐसे बयान देने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में DMK लोगों के हस्तक्षेप के बाद उदयनिधि को छोड़ दिया गया था।

विजय और त्तृषा का रिश्ता

विजय के तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद से उनका और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का रिश्ता खबरों में बना रहा है। चुनाव की नतीजों की घोषणा वाले दिन भी तृषा को विजय के घर पर देखा गया था। इसके बाद दोनों कई मौकों पर एक दूसरे के साथ नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कई सालों से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि विजय और उनकी पहली पत्नी के बीच तलाक का कारण तृषा से उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। हालांकि, इस मुद्दे पर विजय और तृषा ने कभी कोई सफाई पेश नहीं की।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडतृषा कृष्णन के सपोर्ट में आई कंगना रनौत, बोलीं-औरतों का होता है चरित्र हनन