एआर रहमान के ‘सांप्रदायिक’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- नफरत में अंधे हो चुके हो

Jan 17, 2026 06:41 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान ने हाल ही में कहा कि उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा है। इसका कारण उन्होंने सांप्रदायिक एंगल को बताया। अब कंगना ने एआर रहमान को उनके इसी बयान के लिए लताड़ा है। 

एआर रहमान के ‘सांप्रदायिक’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- नफरत में अंधे हो चुके हो

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। एआर रहमान का मानना है कि उन्हें सांप्रदायिक कराणों और बदलते पावर डायनेमिक्स की वजह से बॉलीवुड में पिछले 8 साल से काम नहीं मिल रहा है। एआर रहमान के इस बयान को लेकर अब कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा कि एआर रहमान अपनी नफरत में अंधे हो चुके हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इमरजेंसी के लिए कंगना उनसे मिलना चाहती थीं, लेकिन एआर रहमान ने फिल्म को प्रोपागंडा बताते हुए उनसे मुलाकात नहीं की थी।

एआर रहमान पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एआर रहमान का वो वीडियो क्लिप शेयर करा है जिसमें वो बॉलीवुड में काम न मिलने की बात कर रहे हैं। इस क्लिप के साथ कंगना रनौत ने लिखा- डियर एआर रहमान जी, मुझे फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा पूर्वाग्रह और भेदभाव का सामना करना पड़ता है क्योंकि मैं सैफरन पार्टी का सपोर्ट करती हूं, लेकिन मैं फिर भी ये कहूंगी कि मैंने आपसे ज्यादा पूर्वाग्रही और घृणास्पद व्यक्ति नहीं देखा। मैं आपको अपने डायरेक्शन में बनी फिल्म इमरजेंसी नरेट करना चाहती थी, नरेशन भूल जाओ, आपने मुझसे मिलने से भी मना कर दिया था। मुझे बताया गया कि आप एक प्रोपागंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।"

कंगना ने आगे लिखा कि इमरजेंसी को आलोचकों ने मास्टरपीस बताया, विपक्ष के नेताओं ने फिल्म की तारीफ करते हुए फैन लेटर्स भेजे, लेकिन आप अपनी नफरत में अंधे हो चुके हो। मुझे आपके लिए बुरा लगता है।

कंगना रनौत की स्टोरी

जब डिजाइनर्स ने कंगना से बंद कर दी थी बात

कंगना ने पोस्ट में लिखा- एआर रहमान जी हर किसी की अपनी लड़ाइयां होती हैं, फिल्मों को भूल जाइए, बड़े डिजाइनर्स जिन्होंने मुझे बेस्ट फ्रेंड होने का दावा करके उनकी ज्वेलरी और कपड़ों को फ्री में लॉन्च करने के लिए भीख मांगी थी उन्होंने बाद में मेरी स्टाइलिस्ट को कपड़े तक भेजने के लिए मना कर दिया, मुझसे बात करनी बंद कर दी, मेरे बारे में पोस्ट करना बंद कर दिया।

मसाबा गुप्ता से जुड़ा सुनाया कौन सा हिस्सा?

कंगना ने कहा कि एक घटना जो वो कभी नहीं भूल सकती हैं वो ये है कि वो मसाबा गुप्ता की साड़ी पहनकर राम जन्मभूमि जा रही थीं तब उन्होंने मेरी स्टाइलिस्ट से कहा था कि वो राम जन्मभूमि पर वो साड़ी पहनकर नहीं जा सकती हैं। कंगना ने आगे लिखा- मैं अयोध्या के लिए लखनऊ से निकल चुकी थी और तब कपड़े बदलना मुमकिन नहीं था। मुझे इतना अपमानित महसूस हुआ कि मैं अपनी कार में चुपचार बैठकर रोई थी, बाद में बाकी डिजाइनर्स की तरह ही उन्होंने भी स्टाइलिस्ट से कहा कि इनका नाम उनके ब्रैंड नाम पर ने लिखें। कंगना ने कहा कि आज एआर रहमान मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, लेकिन उनकी खुद की नफरत और पूर्वाग्रह का क्या?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।