कंगना रनौत ने संसद में बिताए हेमा मालिनी संग सुकून के पल, 'ड्रीम गर्ल' संग शेयर की बेहद खास तस्वीरें

Feb 06, 2026 07:07 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना ने हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में मौजूद रहीं। ऐसे में उनकी मुलाकात बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से हुई। कंगना ने अपने और हेमा संग हुई इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

कंगना रनौत ने संसद में बिताए हेमा मालिनी संग सुकून के पल, 'ड्रीम गर्ल' संग शेयर की बेहद खास तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने न सिर्फ एक्टिंग बल्कि राजनीति में अपना डंका बजाया है। कंगना अपने इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यही नहीं एक्ट्रेस अपने बेबाक बयानों के चलते भी हमेशा खबरों में छाई रहती हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना ने हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र में मौजूद रहीं। ऐसे में उनकी मुलाकात बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से हुई। कंगना ने अपने और हेमा संग हुई इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कंगना ने खास कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी।

कंगना ने हेमा संग शेयर की खास मुलाकात की तस्वीरें

कंगना रनौत ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी संग खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक सोफे पर आराम से बैठी हैं और कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो कंगना ने पर्पल कलर के फुल स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ पिंक कॉटन साड़ी कैरी की हे। वहीं, हेमा ने येलो कलर की प्रिंटेड साड़ी पहली है। दोनों ही एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत हेमा मालिनी

कैप्शन में लिखी दिल की बात

इन तस्वीरों के साथ कंगना रनौत ने बेहद खान कैप्शन लिखा है। कंगना ने लिखा, 'संसद में सुकून के कुछ पल ड्रीम गर्ल के साथ।' उन्होंने हेमा जी को #dreamgirl टैग भी किया। बता दें कि हेमा मालिनी को उनके फैंस 'ड्रीम गर्ल' के नाम से भी जानते हैं। कंगना और हेमा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कंगना, हेमा जी संग नजर आ चुकी हैं। कंगना को दिल्ली में धर्मेंद्र जी की शोक सभा में भी साथ देखा गया था।

जल्द नजर आएंगी इस फिल्म में

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करे तो आखिरी बार उन्हें फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी। वहीं, अब वो जलद ही अपनी अपकमिंग मूवी 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण कंगना के होम प्रोडक्शन मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। कंगना के साथ इस मूवी में अभिषेक बच्चन और श्रेयस तलपडे जैसे कलाकार भी नजर आ सकते हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।