मेरा पहली नजर का प्यार नहीं, नफरत था; रिलेशनशिप पर बोलीं कंगना रनौत- उसमें सौ कमियां भी हों…
कंगना रनौत प्यार के मामले में काफी मैच्योर हो चुकी हैं। उनका कहना है कि इंसान में भले सौ कमी लग रही हों अगर मन कहे कि यही आपके लिए बना है तो उसे वैल्यू देनी चाहिए।

कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हैं। इस दौरान वह फिल्मों के अलावा जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात कर रही हैं। रीसेंटली उन्होंने प्यार, रिलेशनशिप और शादी पर बात की। कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह का प्यार दिखाया जाता है, लोगों को उससे दूर रहना चाहिए।
दूसरों से ना करें तुलना
कंगना फीवर एफएम में बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'एक चीज मैं बहुत शिद्दत से महसूस करती हूं कि लोगों को प्यार के सोशल मीडिया वर्जन से दूर रहना चाहिए, जहां घुटनों पर बैठकर प्रपोज करना, रिंग, वैकेशन वगैरह होता है। आज रिश्तों में दिक्कत आती है क्योंकि लोग जो लगातार ऑनलाइन देखते हैं उससे अपनी जिंदगी की तुलना करने लगते हैं कि मेरी जिंदगी ऐसी क्यों नहीं है?'
पहली नजर का प्यार नहीं, नफरत
कंगना ने पहली नजर के प्यार पर भी कटाक्ष किया। वह बोलीं, 'मेरी कहानी लव ऐट फर्स्ट साइट नहीं शायद हेट ऐट फर्स्ट साइट की थी। इसके बाद ये प्यार बना। ये सब घिसी-पिटी बातें बकवास हैं।'
पर्सनल होते हैं रिश्ते
कंगना बोलीं, हर रिश्ता यूनीक है क्योंकि हर इंसान अलग बैकग्राउंड से आता है और उसकी जिंदगी का अनुभव भी अलग होता है। वह बोलीं, 'हर परिवार बहुत पर्सनल होता है। हर मां अलग है, हर पिता अलग है। किन्हीं दो लोगों की परवरिश, करियर या पार्टनर एक से नहीं होते।' कंगना आगे बोलती हैं, रिश्ते पर्सनल होते हैं, वह उसी इंसान को फिट होते हैं जो इसमें इन्वॉल्व होता है। जैसे कपड़े सिर्फ आपकी फिटिंग के होते हैं, आपके रिश्ते भी यूनीक होते हैं।
इंसान को वैल्यू दें, तुलना ना करें
कंगना ने रिलेशनशिप अडवाइस भी दी। वह बोलीं, 'अगर आपको वो इंसान मिल जाए, भले ही उनमें सौ कमियां हों लेकिन कहीं ना कहीं आपको पता होता है कि वह आपके लिए बना है, तब आपको वही देखना चाहिए। उसे वैल्यू देनी चाहिए, ना कि इंस्टाग्राम रील्स से तुलना करें। मैं देखती हूं कि कई लोग सोशल मीडिया की वजह से परेशान रहते हैं। वे उस चीज पर फोकस करते हैं जो उनके पास नहीं है बजाय ये देखने कि उनके जीवन में पहले से अच्छा क्या है।'
भारत भाग्य विधाता के बारे में
कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून 2026 की रिलीज हो रही है। मूवी में कंगना एक नर्स के रोल में हैं। उनका किरदार मुंबई टेररिस्ट अटैक में लोगों की जान बचाने वाली नर्स अंजलि कुल्थे से इंस्पायर्ड है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


