
कंगना रनौत ने कहा, मुझे नहीं लगता इस दुनिया में कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि उनके हिसाब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेमिनिस्ट हैं। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया और ये भी बताया कि उन्हें उनकी कौन-सी क्वालिटी सबसे ज्यादा पसंद है।
कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे बड़ा ‘फेमिनिस्ट’ बताया है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि महिलाओं के हित में उनके (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) काम बेमिसाल हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के फैसले शब्दों से ज्यादा उनके काम में झलकते हैं। इतना ही नहीं, कंगना ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कामों की लिस्ट भी दी।

‘गुसलखाने बनवाए, गैस दी’
कंगना रनौत ने हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मोदी जी से बड़ा फेमिनिस्ट मुझे नहीं लगता इस दुनिया में कोई है। उन्होंने जिस तरह से आते ही…देखो अगर आपको किसी के चरित्र के बारे में पता करना हो न तो उसके वर्ड्स पर मत जाओ उसके काम पर जाओ। तो मोदी जी ने सबसे पहले आकर टॉयलेट की समस्या का निवारण किया। लोगों ने कहा कि ये क्या है? आते ही गुसलखाने बनवा रहे हैं? उन्होंने सबसे पहले ये काम किया कि इनको (महिलाओं) सबसे पहले शौचालय दो। फिर उन्होंने कहा कि इन्हें (महिलाओं) गैस दो, इनकी आंखें फूट रही हैं। इसके बाद इनके अकाउंट्स खुलवाए। देखिए न उनकी सोच देखिए।’
‘मुझे उनकी ये बात बहुत अच्छी लगती है’
कंगना ने आगे कहा, ‘उसके बाद उन्होंने रिजर्वेशन दी कि यहां सिर्फ इतनी महिलाएं क्यों हैं? और महिलाएं होने चाहिए। उन्होंने ऐसे अनगिनत काम किए हैं। मुझे लगता है कि उनसे ज्यादा फेमिनिस्ट कोई नहीं हैं। मैंने तो नहीं देखा है। मुझे उनकी ये बात बहुत अच्छी लगती है कि वह फेमिनिस्ट हैं और साइलेंट फेमिनिस्ट हैं।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


