जॉन अब्राहम ने निभाई दोस्ती, बिना एक पैसे लिए कंगना रनौत को दिया 'भारत भाग्य विधाता' का टाइटल
कंगना की क्राइम थ्रिलर फिल्म का 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर 2 जून को रिलीज हुआ है। फिल्म के दमदार ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। मूवी में कंगना रनौत नर्स के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर सुर्खियों में बनीं हैं। कंगना रनौत 26/11 आतंकी हमले की अनसुनी कहानी लेकर आई हैं। कंगना की क्राइम थ्रिलर फिल्म का 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर 2 जून को रिलीज हुआ है। फिल्म के दमदार ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। मूवी में कंगना रनौत नर्स के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। ऐसे में अब कंगना ने फिल्म के टाइटल यानी 'भारत भाग्य विधाता' बताया किया ये मूवी बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के बिना कभी नहीं बन पाती।
पहले ये था फिल्म का टाइटल
कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक खास किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि अभिनेता जॉन अब्राहम ने 'भारत भाग्य विधाता' के टाइटल दिलाने में शीर्षक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ऐसा उन्होंने बिना कोई पैसा लिए किया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोलते हुए, कंगना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का नाम पहले 'नर्सेस ऑफ कामा' था। लेकिन, जैसे-जैसे टीम ने फिल्म पर और काम किया, उन्हें लगा कि कोई दूसरा नाम इसकी भावना और बड़े संदेश को बेहतर ढंग से दिखाएगा।
जॉन ने बिना पैसे कि दिया टाइटल
कंगना के अनुसार, 'भारत भाग्य विधाता' नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से प्रेरित था, जिसमें उन्होंने भारत के मेहनतकश लोगों को "देश की किस्मत बनाने वाला" बताया था। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें और उनकी टीम को बहुत पसंद आई। लेकिन, एक रुकावट थी। यह नाम पहले से ही रजिस्टर था और जॉन अब्राहम का था। कंगना ने बताया, 'जब उन्होंने जॉन को कॉल करके टाइटल मांगा तो उन्होंने तुरंत हां कर दी और बिना किसी पैसे की मांग किए यह नाम उन्हें दे दिया।' कंगना ने इसे फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत ही अनोखी बात बताया, जो बहुत कम लोग ही कर सकते हैं।
मैं उनकी बहुत आभारी हूं
उन्होंने कहा, 'फिल्म का नाम पहले 'नर्सेस ऑफ कामा' था। हम इसे बदलकर 'भारत भाग्य विधाता' करना चाहते थे। जब हमने इस टाइटल के बारे में सोचा, तो हमें पता चला कि यह पहले से ही रजिस्टर्ड है। लेकिन जब हमने जॉन अब्राहम से रिक्वेस्ट की, जिनके पास यह टाइटल था, तो उन्होंने हमें एक दिन के अंदर दे दिया। आमतौर पर, लोग टाइटल नहीं छोड़ते, लेकिन उन्होंने ऐसा किया, और इसके लिए हमसे कोई चार्ज भी नहीं लिया। इसलिए, मैं उनकी बहुत आभारी हूं।'
कब रिलीज होगी 'भारत भाग्य विधाता'?
बात करें फिल्म की तो 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत के अलावा, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बर्दे, आशा शेलार, सुहिता थाट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे दमदार कलाकार हैं। कंगना की ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये उन नर्सों और वार्ड बॉय की कहानी है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


