कंगना रनौत ने शेयर किया सिया गोयल के पिता का वीडियो, केतन अग्रवाल मर्डर केस पर किया रिएक्ट
Siya Ketan Murder Case: कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर केतन मर्डर केस की आरोपी सिया के पिता का वीडियो शेयर किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी राय भी रखी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सिया केतन मर्डर केस पर रिएक्ट किया है। अगर आपको इस केस के बारे में नहीं पता है तो हम बता देते हैं। दरअसल, पुणे के रहने वाले 26 साल के केतन अग्रवाल की माैत हो गई है। पहले इसे ट्रेकिंग के दौरान हुए हादसे की तरह देखा जा रहा था, लेकिन इस केस में बड़ा मोड़ तब आया जब उनकी मंगेतर सिया गोयल ने आरोप कबूला। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने केतन की हत्या की साजिश रची थी और इसमें उनके कथित पार्टनर चेतन चौधरी उनके साथ थे।
कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए इस घटना पर अपने विचार शेयर किए हैं। कंगना ने सिया के पिता का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि बच्चों की हरकतों का जिम्मेदार माता-पिता को नहीं ठहराया जाना चाहिए। कंगना का मानना है कि सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पीयर ग्रुप्स किसी व्यक्ति की सोच और फैसलों पर परिवार की परवरिश से ज्यादा असर डालते हैं।
पढ़िए कंगना का पूरा बयान
कंगना ने लिखा, 'पहले ऐसा होता था कि बच्चों के बारे में जानने के लिए लोग परिवार के बारे में पता करते थे। लेकिन अब सिर्फ परिवार, घर या माता-पिता को देखकर आप बच्चों के संस्कारों का पता नहीं लगा सकते हैं। अब ये जानना जरूरी है कि उन्हें कौन प्रोग्राम कर रहा है? वे किसके साथ समय बिताते हैं? सोशल मीडिया और एआई उनकी जिंदगी पर क्या असर डाल रहा है? आज लोग एक पैरेलल जिंदगी जी रहे हैं जहां असलियत से ज्यादा दिखावा मायने रखता है, इसलिए बच्चों की गलतियों के लिए उनके परिवार को जज नहीं किया जा सकता।'
कहां तक पहुंची इस केस की जांच?
सिया के माता-पिता ने गुरुवार को इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी इस शादी से खुश थी। सिया की मां ने कहा, 'हमने सिया से पूछा था कि हम तुम्हारी शादी प्लान कर रहे हैं। क्या तुम्हें केतन पसंद है? क्या तुम इस शादी को आगे बढ़ाना चाहती हो? हर बार उसने हमसे कहा, हां, मुझे केतन पसंद है।' बता दें, सिया और चेतन से हुई पूछताछ में ये बात सामने आई है कि चेतन ने ही सिया को लोहागढ़ किले पर केतन को खत्म करने के लिए उकसाया था।
लाेहागढ़ किले जाने का प्लान किसने बनाया था?
सिया के परिवार का कहना है कि किले में जाने का आइडिया केतन का था। सिया ने वहां जाने से मना किया था क्योंकि अगले दिन एक फैमिली फंक्शन था। सिया की मां पूजा गोयल ने बताया, 'सिया ने मुझसे कहा, मम्मी, केतन मुझे ट्रेकिंग के लिए बुला रहा है, लेकिन मैं नहीं जाना चाहती। प्लीज उससे कहो कि वह जिद न करे। लेकिन केतन की मां ने उससे कहा, अगर केतन तुम्हें आने के लिए कह रहा है, तो जाओ। हो सकता है उसने तुम्हारे लिए कोई बर्थडे सरप्राइज प्लान किया हो।'
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


