सिया की चेतन से शादी की खबरों पर बोलीं कंगना; 'ऑब्सेशन जरूरी लेकिन...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केतन मर्डर केस पर आए नए दावों पर कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऑब्सेशन जरूरी है, लेकिन अपने काम से। इस केस में जो नए दावे किए जा रहे हैं उसके मुताबिक, चेतन और सिया शादी ने सबसे छिपाकर शादी की थी। 

सिया की चेतन से शादी की खबरों पर बोलीं कंगना; 'ऑब्सेशन जरूरी लेकिन...'

केतन मर्डर केस ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। अब पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सिया गोयल पर अपने मंगेतर को मारने का आरोप है। सिया ने खुद पुलिस कस्टडी में अपना गुनाह कबूला था। हालांकि, इस मामले में अब एक हैरान करने वाला दावा किया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि केतन के मर्डर से चार महीने पहले सिया और उसके बॉयफ्रेंड ने सबसे छिपकर शादी की थी। अब इस नए दावे पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है।

सिया केस में डेवलपमेंट पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक न्यूज पीस शेयर किया है। उस न्यूज पीस की हेडिंग है- एक से सगाई, दूसरे से शादी। इस बार में बात करते हुए कंगना ने लिखा कि ऑब्सेशन जरूरी है, लेकिन अपने करियर से।

कंगना ने बताया किस चीज का करना चाहिए ऑब्सेशन?

कंगना रनौत ने लिखा- "व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, बेंचिंग, घोस्टिंग, डबल/ट्रिपल डिजिट बॉडी काउंट्स, क्रंबलिंग, सीइंग, टेस्टिंग, फिल्टर्स, स्टोरीज, ड्रग्स, क्लब्स ये सबकुछ और इससे भी ज्यादा और फिर भी ये काफी नहीं है। बिना किसी गोल या उद्देश्य के पैशन ऐसे कई खुद को तबाह करने वाली अभिव्यक्तियों को जन्म देगा, इसलिए ऑब्सेशन जरूरी है लेकिन अपने करियर से या किसी स्किल से।"

कंगना रनौत की स्टोरी

जवान लोगों को कंगना रनौत का मैसेज

कंगना ने आगे लिखा- जवान और बेचैन लोगों से मैं ये कहना चाहूंगी कि अपनी एनर्जी को कनस्ट्रक्टिव रास्ते में लगाओ, ओपन माइंड से सोचो, लेकिन जीवन कंजर्वेटिव जियो, इस तरह से आप जेल, बोरियत, निगेटिविटी, डिप्रेशन और ऐसी कई चीजों से बच सकते हैं।

क्या है केतन अग्रवाल मर्डर केस?

सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन का मर्डर किया है। केतन अग्रवाल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन सिया को ये शादी मंजूर नहीं थी। 18 जून को सिया और केतन पुणे के लोहागढ़ फोर्ट गए। वहां, सिया ने केतन को खाई में धक्का दे दिया। पहले तो ये हादसा कोई दुर्घटना लगी। सिया ने अपने इंस्टाग्राम पर केतन के जाने का दुख मनाते हुए एक स्टोरी भी पोस्ट की। लेकिन बाद में केतन के परिवार को कुछ शक हुआ। पुलिस में इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तब पाया कि सिया ने ही केतन को खाई में धक्का दिया था। इस मामले में तब से अब तक पुलिस की जांच जारी है और कई नए खुलासे हुए हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।