नोरा फतेही के विवादित गाने पर अब कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन बोलीं- मुझे नहीं लगता उनको शरम है

Mar 17, 2026 02:53 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

नोरा फतेही और संजय दत्त के विवादित गाने पर अब कंगना रनौत ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि यह नया नहीं है वह जब छोटी थीं बॉलीवुड में तबसे ये सब चल रहा है। उन्होंने सख्ती की मांग की है।

नोरा फतेही के विवादित गाने पर अब कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन बोलीं- मुझे नहीं लगता उनको शरम है

बॉलीवुड में गानों की वल्गर लिरिक्स पर अब कंगना रनौत ने नाराजगी जताई है। नोरा फतेही के विवादित सरके-सरके गाने पर भाजपा सांसद कंगना से रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने हदें पार कर दी हैं। कंगना बोलीं कि यह पहला मौका नहीं है, पहले भी ऐसा होता रहा है। बता दें कि केडी द डेविल का गाना रिलीज होने के बाद इसकी आपत्तिजनक लिरिक्स का विरोध चल रहा है। ट्रोलिंग के बाद गाना यूट्यूब से हट चुका है।

क्या बोलीं कंगना

पीआर टेक्टिंग और ध्यान खींचने के लिए बॉलीवुड ने सारी हदें पार कर दी है। सारा देश उनको धिक्कार रहा है, फटकार रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनको कोई शरम है। इस तरह के गाने हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। ये कोई अभी नहीं हुआ है लेकिन बीच-बीच में उन पर प्रतिबंध लगा है। अभी मुझे लगता है कि उनके लिए और सख्ती होनी चाहिए। इस तरह की अश्लीलता का प्रदर्शन... फैमिली के साथ बैठकर टीवी ऑन करना दुश्वार हो गया है। इसका भी बॉलीवुड पर लगाम लगानी पड़ेगी।

क्या है विवाद

केडी द डेविल फिल्म का एक आइटम सॉन्ग जो नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है, इस पर विवाद है। लोगों को इसकी लिरिक्स से आपत्ति है जो कि काफी बोल्ड और द्विअर्थी मानी जा रही है। विरोध के बाद गाना यूट्यूब से हट चुका है। वहीं गाने की शिकायत दिल्ली पुलिस तक जा पहुंची है। गाने के सीन और लिरिक्स दोनों को आपत्तिजनक बताया गया है।



कंगना को आइटम डांस से आपत्ति

कंगना रनौत पहले भी फिल्मों में आइटम नंबर्स को क्रिटिसाइज कर चुकी हैं। वह कई इंटरव्यूज में बोल चुकी हैं कि वह संजय लीला भंसाली और फराह खान जैसे बड़े डायरेक्टर्स के आइटम डांस वाले ऑफर्स को ठुकरा चुकी हैं। कंगना ने एक बार अपने इंस्टाग्राम पर मधुबाला की क्लिप शेयर की थी। यह आइए मेहरबान गाना था। कंगना ने लिखा था कि गाने में सब कुछ है महिलाओं के बॉडी पार्ट्स को ऑब्जेक्टिफाई करने के सिवाय।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।