Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkangana ranaut praised aditya dhar for his directorial film dhurandhar says pakistani atankwadiyon ki kutai karo
पाकिस्तानी आतंकवादियों की कुटाई करो…धुरंधर की तारीफ में कंगना ने कह दी ये बात, बोलीं-सरकार में मोदी…

पाकिस्तानी आतंकवादियों की कुटाई करो…धुरंधर की तारीफ में कंगना ने कह दी ये बात, बोलीं-सरकार में मोदी…

संक्षेप:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर छाई हुई है। अब कंगना रनौत ने ये फिल्म देखकर तारीफ भरा एक पोस्ट लिखा है। कंगना ने डायरेक्टर को ही असली धुरंधर बता दिया। वहीं पाकिस्तानी आतंकवादियों की कुटाई करने की बात की।

Dec 20, 2025 06:17 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर इस साल की सबसे शानदार फिल्म बनकर सामने आ रही है। फिल्म रिलीज के बाद से अभी तक जबरदस्त कमाई कर रही है। आम जनता के साथ सेलिब्रिटीज को भी फिल्म पसंद आ रही है। हाल में स्मृति ईरानी ने फिल्म और एक्टर्स की परफॉर्मेंस की तारीफ की थी। अब इस बीच कंगना रनौत ने भी फिल्म देखकर अपना रिव्यू दे दिया है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कुटाई करने की बात कही है। साथ ही आदित्य धर और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर ये बातें कह दीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंगना ने की फिल्म धुरंधर की तारीफ

कंगना ने फिल्म धुरंधर की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, “मैंने धुरंधर देखी और बहुत अच्छा समय बिताया। इस मास्टरपीस फिल्म के आर्ट और क्राफ्ट से प्रेरित हुई हूं। ईमानदारी से कहूं तो, फिल्म मेकर के इरादे की खूब तारीफ करनी होगी। प्यारे आदित्य धर जी, सीमा पर हमारे रक्षा बल, सरकार में हमारे मोदी जी और बॉलीवुड सिनेमा में आप, पाकिस्तानी आतंकवादियों की खूब कम्बल कुटाई करो, मजा आ गया, पूरी फिल्म के दौरान सीटियां और तालियां बजाती रही।''

ये भी पढ़ें:धुरंधर में इसलिए है रणवीर-सारा की उम्र में 20 साल का अंतर
ये भी पढ़ें:जानिए किस फिल्म ने सबसे कम दिनों में कमा डाले 300 करोड़
kangana dhurandhar

नहीं लिखा धुरंधर के एक्टर्स का नाम

आगे कंगना ने लिखा कि सभी ने अच्छा काम किया लेकिन असली धुरंधर तो फिल्ममेकर आदित्य धर हैं। एक्ट्रेस ने यामी गौतम को भी बधाई दी। आदित्य धर ने कंगना की इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, "शुक्रिया कंगना जी।" हालांकि कंगना ने फिल्म के एक्टर्स का नाम लिखकर उनके बारे में कुछ नहीं कहा।

ये भी पढ़ें:अक्षय खन्ना के करियर के 5 बेहतरीन रोल, सिर्फ धुरंधर नहीं, इन फिल्मों में भी किया
ये भी पढ़ें:क्या धुरंधर 2 के डर से अजय देवगन ने बदल ली अपनी फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट?

धुरंधर तोड़ेगी रिकॉर्ड

बता दें, हाल में स्मृति ईरानी ने भी फिल्म की तारीफ की थी। एक्ट्रेस ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अक्षय खन्ना के काम की इतनी तारीफ की थी कि उन्हें ऑस्कर देने वाली एक तस्वीर तक शेयर कर दी थी। फिल्म की बात करें तो आने वाले दिनों में ये फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।


ये भी पढ़ें:अक्षय खन्ना के करियर के 5 बेहतरीन रोल, सिर्फ धुरंधर नहीं, इन फिल्मों में भी किया
ये भी पढ़ें:धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना
Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।