2025 में बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटने वाले इस एक्टर संग कंगना रनौत ने किया था फ्लर्ट, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की वजह

Feb 08, 2026 07:11 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कंगना इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। 39 साल की उम्र में कंगना आज भले ही कुंवारी हो, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने एक बार बॉलीवुड के एक हैंडसम एक्टर संग फ्लर्ट करने की कोशिश की थी।

2025 में बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटने वाले इस एक्टर संग कंगना रनौत ने किया था फ्लर्ट, एक्ट्रेस ने बताई इसके पीछे की वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। अपने करियर में कंगना ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग से लेकर राजनीति तक कंगनाने खुद को पूरी तरह से साबित किया। कंगना इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। 39 साल की उम्र में कंगना आज भले ही कुंवारी हो, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने एक बार बॉलीवुड के एक हैंडसम एक्टर संग फ्लर्ट करने की कोशिश की थी। लेकिन एक्टर ने उन्हें न तो जवाब दिया और ना ही कभी बात की। आइए जानते कौन है वो एकटर?

करण के शो पर पहुंची थीं कंगना

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो तब का है जब वो करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ पहुंची थी। तीनों अपनी फिल्म 'नो प्रॉब्लम' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उस फिल्म में अक्षय खन्ना भी थे।

अक्षय खन्ना संग किया था फ्लर्ट

करण जौहर ने कंगना से पूछा था कि क्या ऐसा कभी हुआ है कि उन्होंने किसी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की हो, पर कोई रिस्पॉन्स न मिला हो? करण के इस सवाल का कंगना ने बिना देरी किए अक्षय खन्ना का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'हां, अक्षय खन्ना के साथ।' यह सुनकर अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ-साथ करण भी हैरान रह गए।

ऐसा करने के पीछे की बताई वजह

करण ने कंगना से इसकी वजह पूछी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने पहले उनसे बात करने की कोशिश की, फिर फ्लर्ट करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने मुझसे कभी बात नहीं की। वह कभी बोलते ही नहीं। वह किसी से बात नहीं करते।' कंगना ने अनिल से कहा कि वो आपसे बात जरूर करते हैं। इस पर एक्टर ने कहा, 'अक्षय खन्ना उनके छोटे भाई जैसे हैं।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

रहमान डकैत बन छाए अक्षय

बता दें कि पीछले साल यानी दिसंबर, 2025 में आदित्य धर की 'धुरंधर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म में रहमान डकैत के रोल में अक्षय को काफी पसंद किया गया। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक किया।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।