रणवीर सिंह पर लगे बैन पर बोलीं कंगना रनौत, उन्हें खुश होना चाहिए कि वो…
कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह के बारे में बात की। उन्होंने साफ कहा कि इन बैन से किसी के करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कंगना रनौत की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का आज ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान पत्रकार ने कंगना से रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE के कड़े रुख पर रिएक्ट करने को कहा। कंगना ने रणवीर का साथ दिया और कहा कि इससे एक बात साफ हो गई है कि रणवीर अच्छा कर रहे हैं।
पढ़िए कंगना का पूरा बयान
कंगना ने कहा, ‘आप मुझसे पूछ रहे हैं? मुझे तो हर किसी ने बैन किया है। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है तो आपके दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा हो ही नहीं सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें। रणवीर को तो खुश होना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि उनकी हैसियत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि उनके इतने सारे दुश्मन बन गए हैं।'
क्या इस बैन का करियर पर पड़ेगा असर?
कंगना ने आगे कहा, 'मेरे साथ भी बहुत बार हुआ है, लेकिन इन सबके बावजूद मेरा करियर ठीक-ठाक चल रहा है। तो इससे आपके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ता। आखिर में सब ठीक हो जाता है।'
रणवीर सिंह से जुड़ा पूरा मामला
दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने अपने सदस्यों को रणवीर सिंह के साथ काम न करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रणवीर के कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म ‘डॉन 3’ पर काम करना शुरू कर दिया था। वहीं ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद रणवीर ने ‘डॉन 3’ में काम करने से मना कर दिया। ऐसे में फरहान अख्तर को 45 करोड़ का नुकसान हुआ। फरहान ने इसकी शिकायत FWICE में की जिसके बाद उन्होंने रणवीर से संपर्क किया। हालांकि, रणवीर ने साफ कहा कि ये उनका और फरहान का मामला है और ये FWICE के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।
कब रिलीज हो रही है कंगना की फिल्म?
‘भारत भाग्य विधाता’ रियल घटना पर आधारित है। इसकी कहानी 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में 400 से अधिक लोगों की जान बचाने वाली नर्सों पर आधारित है। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव और ईशा डे हैं।
बॉक्स ऑफिस क्लैश
'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है। 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D: एकोज ऑफ द पास्ट’ भी इसी दिन दस्तक देने वाली हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

