'शबाना आजमी जी टाइप लोग', जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर अब क्या बोलीं कंगना रनौत?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंगना रनौत ने अपने जनरेशन गटर वाले बयान पर एक और वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने सभी युवाओं को नहीं बल्कि प्रोटेस्ट करने वाले कुछ लोगों के लिए गटर जनरेशन शब्द का प्रयोग किया था। 

Kangana Ranaut and Shabana Azmi
कंगना रनौत ने कहा जंतर मंतर प्रोटेस्ट में थे शबाना आजमी जी टाइप लोग

बीजेपी एमपी और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने जंतर मंतर पर हुए छात्रों के प्रोटेस्ट के बाद जेन जी के लिए 'गटर जनरेशन' का इस्तेमाल किया था। कंगना रनौत ने अपने इस बयान पर सफाई भी पेश की थी। अब कंगना रनौत ने एक बार फिर उस बयान को लेकर वीडियो पोस्ट किया है। कंगना रनौत ने कहा कि जंतर मंतर के प्रोटेस्ट को जेन जी प्रोटेस्ट क्यों बुला रहे हैं। वहां, युवाओं के अलावा शबाना आजमी टाइप लोग भी थे।

कंगना रनौत का कांग्रेस सांसद को जवाब

दरअसल, कंगना रनौत ने कांग्रेस एमपी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कांग्रेस एमपी कंगना की जनरेशन गटर वाले बयान पर आलोचना कर रहे थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- ये कांग्रेस के सांसद हैं, मेरी अगली स्टोरी में जवाब देखना।

कंगना रनौत ने लिया शबाना आजमी का नाम

इसके बाद कंगना ने अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत ने कहा, “तो ये थे कांग्रेस के प्रवक्ता जिन्होंने कहा कि पूरे देश के युवाओं को मैंने गटर छाप कहा। परे देश के युवा…अगर आप सिर्फ जेन जी की बात करते हैं तो इनकी आबादी 30-35 करोड़ के आसपास होने वाली है….और जो जंतर मंतर है, वहां पर लगभग 10 हजार लोग इकट्ठे हुए थे जिसमें से आधे से ज्यादा तो शबाना आजमी जी टाइप लोग थे। आपने देखा कि हर उम्र के लोग घूम रहे थे। अगर हम युवाओं की बात करें, खासकर जेन जी की बात करें तो वहां पर लगभग 2 हजार जेन जी थे। तो कैसे ये लोग इसे जेन जी प्रोटेस्ट कह रहे हैं।”

कंगना ने कहा कि उन्होंने पूरी जनरेशन को नहीं कहा गटर जनरेशन

कंगना रनौत ने कहा कि जो यहां पर (जंतर-मंतर) नस्ल इकट्ठा हुई थी, उसके बारे में जो मैंने खासकर कहा था। उन्होंने कहा- मैं आपको खुली चुनौती देती हूं, मेरा कोई ऐसा खास बयान बताइए जहां मैंने पूरी जनरेशन को कहा हो। ये फालतु का एजेंडा आप मेरे साथ मत चलाइए।

कंगना रनौत ने क्या कहा था?

कंगना रनौत का ये विवाद तब शुरू हुआ था जब उन्होंने जंतर-मंतर के कुछ वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए जेन जी को गटर जनरेशन बुलाया था। उन्होंने जेन जी की भाषा को लेकर, गाली देने को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि जेन जी प्रोटेस्ट की रील्स देखकर उल्टी आती है। मैं इन लोगों को जनरेशन गटर बुलाती हूं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'शबाना आजमी जी टाइप लोग', जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर अब क्या बोलीं कंगना रनौत?