महिलाएं क्या पहनें, यह उनका अपना फैसला है; जब कंगना ने कृति सेनन जैसे कपड़े पहनकर कही थी ये बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंगना ने ‘बिकिनी पहनकर राखी बांधने’ के लिए कृति पर तंज कसा। ऐसे में अब कंगना का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है।

kriti sanon kangana ranaut
कंगना रनौत का पुराना पोस्ट वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक खुद को साबित कर चुकी हैं। कंगना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। कंगना प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। कंगना के साथ कई विवाद भी जुड़े हुए हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने कृति सेनन के एक राखी ऐड में पहने गए कपड़ों पर कमेंट किया था। कृति सेनन पर कमेंट करने को लेकर कंगना चर्चा में हैं। हालांकि, बाद में कृति का ये राखी ऐड अब हटा दिया गया है। कंगना ने "बिकिनी पहनकर राखी बांधने" के लिए कृति पर तंज कसा। ऐसे में अब कंगना का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें कंगना हैं, जिन्हें उन्होंने पोस्ट किया था और इसके साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने एक महिला क्या पहनती इस बात पर जोर दिया था। ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या था कंगना का वो पोस्ट

दरअसल, कंगना रनौत का कुछ साल पहले का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैशन च्वाइसेज को लेकर बात करती नजर आईं। पहले बात करते हैं इसमें उनके लुक की। तस्वीरों में कंगना ने सफेद रंग के पतले स्ट्रैप वाले लेस कॉर्सेट (ब्रालेट) और सुनहरे बटन वाले सफेद हाई-वेस्ट ट्राउजर पहन कर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इस आउटफिट को पहनकर उन्होंने महिलाओं के कपड़ों के चुनाव पर टिप्पणी की थी।

कंगना रनौत का पोस्ट वायरल

क्या लिखा था कंगना ने?

उस वक्त कंगना अपने इस लुक को लेकर काफी ट्रोल भी हुई थीं। इसके बाद कंगना ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था, 'बस इस बात पर जोर दे रही हूं कि एक महिला क्या पहनती है या क्या नहीं पहनती, यह पूरी तरह से उसका निजी मामला (मर्जी) है... इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है।' इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी लगाया।

अपनी एक और तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है मैंने अपनी बात कह दी है। अब मैं ऑफिस जा सकती हूं... बाय।'

यूट्यूब से डिलीट हुआ विज्ञापन

ज्वेलरी के एक विज्ञापन में कृति सेनन रक्षाबंधन मनाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी है। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये पहनावा पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी जमकर आलोचना करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने इसे यूट्यूब से हटा दिया।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘महिलाएं क्या पहनें…’ जब कंगना ने कृति सेनन जैसे कपड़े पहनकर कही थी ये बात