'ये सब जीसस के इंग्लिश स्कूल में?', कंगना रनौत ने तापसी पन्नू के पर कसा तंज, 'किराये के घर' का उड़ाया मजाक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंगना और तापसी पन्नू के बीच का पुराना विवाद किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच का पंगा ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Kangana Ranaut Mocks Taapsee Pannu
कंगना रनौत ने तापसी पुन्नू पर कसा तंज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज एक्टिंग ही नहीं राजनीति में भी खुद को साबित किया है। कंगना अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इंडस्ट्री में कंगना के स्टार्स संग विवाद काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं, कंगना और तापसी पन्नू के बीच का पुराना विवाद किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच का पंगा ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये विवाद तब से शुरू हुआ जब कंगना ने तापसी को अपनी ‘सस्ती कॉपी’ कहा था। ऐसे में बीते दिनों तापसी ने इंटरव्यू में कंगना पर जहां निशाना साधा। वहीं, अब सांसद कंगना ने तापसी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

कंगना ने किया पलटवार

कंगना ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए तापसी के लेटेस्ट बयान पर तीखी टिप्पणी की है। तापसी पन्नू ने अपने हालिया इंटरव्यू में कंगना के साथ अपने पुराने विवाद पर रिएक्शन दिया था। तापसी ने कहा कि सार्वजनिक झगड़े के बावजूद वह कभी कंगना से नहीं मिली हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके विचार और एक-दूसरे के बारे में बात करने का तरीका उनकी परवरिश को दिखाता है, जिसके बाद कंगना ने एक बार फिर तीखी टिप्पणी कर मामले को बढ़ा दिया है।

'मैं राजपूत जमींदार परिवार से हूं'

कंगना ने इस पर इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत गलत है, लेकिन वह इकलौती इंसान नहीं हैं। जो लोग खुद गरीबी और कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े हैं वो मेरी परवरिश पर सवाल उठाते रहे हैं और मेरे माता-पिता और पृष्ठभूमि को बदनाम करते हैं। मैं एक प्रतिष्ठित राजपूत जमींदार परिवार से ताल्लुक रखती हूं। अपने दम पर अपना करियर बनाना मेरा निजी फैसला था इसके लिए मेरे परिवार को बीच में लाने की क्या जरूरत है। यह घमंड कहां से आ रहा है? आप ये सब कहां सीखते हो जीसस के इंग्लिश स्कूल में?'

बता दें कि इस पोस्ट में कंगना ने तापसी के बैकग्राउंड की तुलना अपने बैकग्राउंड से की। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता एक "जाने-माने राजपूत जमींदार परिवार" से थे और वे पढ़े-लिखे और प्रतिष्ठित लोग थे। हालांकि, कंगना ने तापसी के नाम का जिक्र कहीं भी नहीं किया।

तापसी पन्नू ने क्या कहा

बता दें कि हाल ही में तापसी ने इंडिया टुडे को बताया, 'विवाद शुरू होने से पहले वह कभी कंगना से नहीं मिली थीं और अब भी उनसे नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राय उनकी परवरिश और चीजों को देखने के नजरिए को दिखाती है। वह अपनी बात पर कायम हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह सबके लिए यह देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है।'

'चीप कॉपी' कहने पर बोली थीं तापसी

इससे पहले तापसी ने शुभंकर मिश्रा के साथ हुई एक बातचीत में इस झगड़े के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'कभी कंगना से सीधे तौर पर लड़ाई नहीं की और कंगना की बहन रंगोली चंदेल की ओर से उनके बारे में की गई कमेंट्स किए गए। मुझे नहीं पता कि मैंने कभी लड़ाई की भी या नहीं। लड़ाई तब होती है जब दो लोगों के बीच टकराव हो। मेरा कभी टकराव नहीं हुआ। आप ही बताइए, क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक भी बात कही है? उनकी बहन ने मुझे 'चीप कॉपी' कहा। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं उनके जितना पैसा नहीं कमाती, इसलिए मैं 'चीप' हूं। अगर वह इतनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, तो मुझे उनकी कॉपी कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है। आप मेरा कोई भी बयान उठाकर देख लें, मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा है।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'ये सब जीसस के इंग्लिश स्कूल में?', कंगना रनौत ने तापसी पन्नू के पर कसा तंज