कंगना रनौत के जन्माष्टमी भोग बनाने को लेकर लोगों ने उठाए थे सवाल, बोलीं एक्ट्रेस- धरती पर बोझ...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kangana Ranaut Reacts To Trolling: कंगना रनौत ने जन्माष्टमी के दिन भोग बनाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कंगना को गैस जलाने की सलाह दी। अब कंगना रनौत ने ऐसे ट्रोल्स को ‘धरती का बोझ’ बताया है। 

Kangana Ranaut Slams Trollers
कंगना रनौत ने ट्रोल्स को दिया जवाब

जन्माष्टमी के पावन मौके पर कंगना रनौत ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपने हिमाचल प्रदेश वाले घर में भगवान के लिए भोग बनाती नजर आ रही थीं। कंगना का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कुछ लोगों ने इस ओर इशारा किया कि कंगना रनौत ने भोग बनाने का वीडियो तो डाला, लेकिन जिस गैस पर कढ़ाई रखी थी वो तो जल ही नहीं रही थी। अब कंगना ने ऐसे ट्रोल्स को जवाब दिया है।

भोग वीडियो पर ट्रोल हुई थीं कंगना रनौत

कंगना रनौत के भोग वाले वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा था- गैस तो जला लो। कंगना ने उस यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि जो लोग धरती और मां-बाप पर बोझ होते हैं, उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती कि उन्हें कुकिंग आती होगी।

कंगना रनौत का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें कंगना रनौत सलवाल सूट पहने नजर आ रही हैं। कंगना ने वीडियो में बताया कि वो मंडी में अपनी मम्मी के घर में हैं। वीडियो में कंगना भोग को मिक्स करती ही नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत ने दिया ट्रोल्स को जवाब

कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा- ये हलवा नहीं है, भोग है। इसमें भोग में लगने वाली काफी सामग्री अलग-अलग तैयार की जाती हैं और फिर बाद में उन्हें मिक्स किया जाता है। जो लोग धरती और माता-पिता पर बोझ हैं, उनसे कुकिंग की जानकारी होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। तुम सिर्फ खाने पर ध्यान दो, कुकिंग की चिंता मत करो।"

कंगना के जवाब पर क्या बोल रहे लोग?

कंगना के इस जवाब पर कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इस और को भोग के बारे में क्या पता होगा? एक दूसरे यूजर ने लिखा- कृपया इन सड़क छाप लोगों को प्रतिक्रिया दे कर अपना समय बर्बाद न करें। एक ने कहा- ऐसे लोगों को जवाब देकर इम्पॉर्टेंस नहीं देनी चाहिए कंगना जी। एक ने लिखा- कंगना इन्हें क्या पता भोग क्या है? मंदबुद्धि हैं ये लोग, इन्हें मत दीजिए जवाब।

कंगना के जवाब पर भी लोग कर रहे उन्हें ट्रोल

जहां कुछ लोगों ने कंगना रनौत को सपोर्ट किया है, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें उनके इस जवाब पर भी ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा- कंगना आपके पास कितना खाली टाइम है? एक ने इस चीज की ओर इशारा किया कि कंगना ने पोस्ट में हलवा को हलवाज लिखा है। यूजर ने लिखा- ये हमेशा ऐसे ही लिखती हैं। हलवा (Halwa) को हलवाज (Halwas) कौन लिखता है? मैंने उसे कुछ और ही पढ़ लिया।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजन्माष्टमी भोग बनाने को लेकर ट्रोल हुई थीं कंगना, दिया जवाब; 'धरती पर बोझ...'