कंगना रनौत की गैंगस्टर देखकर लटक गया था पेरेंट्स का मुंह; बताया, ‘उन’ सीन्स पर क्या बोली थीं मां
कंगना रनौत ने बताया कि जब उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर आई तो मां ने उनके सीन्स पर आपत्ति जताई थी। क्वीन के बाद अमिताभ बच्चन से तारीफ मिली। जब नैशनल अवॉर्ड मिला इसके बाद घरवाले खुश हुए।

कंगना रनौत अपने मां-बाप की मर्जी के बिना फिल्मों में आई थीं। वह कई बार बता चुकी हैं कि बचपन से ही जिद्दी मिजाज की रही हैं। अब अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म गैंग्स्टर देखकर उनके मां-बाप का क्या रिएक्शन था। पेरेंट्स ने तारीफ नहीं की बल्कि कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई। फाइनली जब कंगना को राष्ट्रपति ने नैशनल अवॉर्ड दिया तब जाकर उनके मां-बाप खुश हुए।
गैंगस्टर देख खुश नहीं थे पेरेंट्स
कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन में लगी हैं। इस दौरान एक बातचीत में कंगना ने अपनी पहली फिल्म गैंग्स्टर पर अपने पेरेंट्स का रिएक्शन बताया है। कंगना बोलती हैं, 'मैं जो कर रही थी उससे वे लोग कुछ खास खुश नहीं थे। पर उन्हें पता था कि मैं खुद ही समझ जाऊंगी। गैंग्स्टर के बाद मेरे पिता ने तो मुझे कोई रिस्पॉन्स तक नहीं दिया था। जब मैंने मां से पूछा तो वह बोलीं, 'नहीं हमारे समझ में थोड़ा ये है कि आप छोटे भी हो, अंडरएज भी हो... इस तरह से सीन आप से करवा लिए।' मैंने जवाब दिया कि आपने पूरी फिल्म में बस वो कुछ ही सीन देखे? मेरा दिल टूट गया कि ये लोग फिल्म को कैसे लेते हैं क्योंकि वे ये सोच रहे थे कि समाज क्या सोचेगा? इसके बाद मैंने सोचा कि मैं अपने पेरेंट्स से किसी रिव्यू की उम्मीद नहीं करूंगी क्योंकि उन्होंने कभी फिल्में नहीं देखीं।'
जब अमिताभ बच्चन से तारीफ मिली
कंगना ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन ने तारीफ की तब उन्हें खुशी हुई। वह बताती हैं, 'जब मिस्टर बच्चन ने मुझे क्वीन की परफॉर्मेंस पर खूबसूरत सा लेटर भेजा, तो मुझे लगा कि कैसे मिस्टर बच्चन ने इसको समझा और उनके पिता नहीं समझ सके। मैं इसके लिए मन में पिता के लिए गुस्सा भी नहीं रख सकती थी क्योंकि वह आर्टिस्ट नहीं हैं। उनका काम अलग है।' कंगना को जब नैशनल अवॉर्ड मिला तब उनके पेरेंट्स बहुत खुश हुए।
कंगना के नैशनल अवॉर्ड
कंगना रनौत को अब तक चार नैशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। पहला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फैशन फिल्म के लिए 2008 में मिला था। दूसरा 2014 में क्वीन के लिए। इसके बाद 2015 में तनु वेड्स मनु के लिए। चौथा अवॉर्ड मणिकर्णिका और पंगा के लिए 2019-20 में।
भारत भाग्य विधाता फिल्म के बारे में
भारत भाग्य विधाता भारत पर हुए एक टेरर अटैक की कहानी है जिसमें 400 लोग एक अस्पताल में फंस जाते हैं। वहां काम करने वाले लोग लोगों की जान बचाने में कैसे अपनी जिंदगी दांव पर लगाते हैं, यह दिखाया गया है। फिल्म 12 जून को रिलीज हो रही है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


