दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए कंगना रनौत ने बॉलीवुड के इनसिक्योरिटी कल्चर पर कहा- बहुत नेगेटिविटी है
कंगना रनौत को वैसे आपने इंडस्ट्री और सेलेब्स की क्लास लगाते हुए ज्यादा देखा होगा, लेकिन अब कंगना ने दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए जानें क्या कहा।

कंगना रनौत उन सेलेब में से एक हैं जो अपनी बात रखने से झिझिकती नहीं हैं फिर चाहे मुद्दा कोई भी हो। अब कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में असुरक्षा, जलन और आपसी भाईचारे के कम होने के बारे में बात की। कंगना ने इस दौरान यह भी बताया कि कैसे दीपिका पादुकोण से उन्होंने काफी कुछ सीखा है अपने करियर के शुरुआती दिनों में।
लोग हैं काफी इनसिक्योर
कंगना ने एंटरटेनमेंट लाइव से बात करते हुए कहा, ‘मैं हैरान हो जाती हूं लोगों को देखकर कि वो लोग कितने इनसिक्योर स्पेस से आते हैं। इसका इससे कोई मतलब नहीं कि आपके पास क्या है और क्या नहीं है। यह बस स्टेट ऑफ माइंड की बात है।’
कंगना का कहना है कि जलन और इनसिक्योरिटी होना आम है, लेकिन यह इंसान की मर्जी होती है कि वह उन फीलिंग्स को खुद पर हावी होने देता है या उसपर कंट्रोल कर पाता है।
खुद पर हावी नहीं होने देना है नेगेटिविटी को
वह बोलीं, ‘इनसिक्योरिटी, जलन, दूसरों से खुद को कम समझना- सबके अंदर ये इमोशन्स होते हैं। लेकिन उनको अपने दिमाग पर हावी होने देना यह आपकी च्वाइस होती है। मैं कभी खुद पर इसको हावी नहीं होने देती।’
कंगना ने कहा, ‘मैंने कई अट्रैक्टिव और कॉन्फिडेंट लोगों को देखा है जिनके पास सब है, लेकिन वे अचानक खुद को छोटा समझने लगते हैं सिर्फ इनसिक्योरिटी की वजह से। इससे उनकी समझ और चार्म कम हो जाता है।’
करियर के शुरुआत में लिया था यह फैसला
कंगना का कहना है कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआत में ही यह डिसाइड कर लिया था कि वह ऐसी फीलिंग्स को खुद पर हावी नहीं होने देंगी। वह बोलीं, ‘मैंने हमेशा सोच समझकर फैसले लिए हैं। चाहे मेरे पास कुछ हो या ना हो, लेकिन मैं वैसी इंसान नहीं बनूंगी।’
कंगना ने आगे कहा, ‘अगर कोई मुझसे कम टैलेंटेड है तो मैं उन्हें प्रोटेक्शन दूंगी। मैं उनके साथ मेंटोर की तरह रहूंगी। वहीं अगर कोई मुझसे ज्यादा टैलेंटेड है तो नेचुरली मैं उनसे सीखूंगी। फिर इनसिक्योरिटी की बात ही कहां से आई?’
दीपिका पादुकोण को लेकर बोलीं कंगना
कंगना ने कहा, ‘जब मैं घर से आई थी और मैं कुछ नहीं जानती थी। उस वक्त मेरी उम्र 15-16 साल थी और मैं गांव से आई थी। एक मीनिंगफुल सेन्टेंस बनाना भी चैलेंज था। मैंने जो भी सीखा लोगों को देखकर सीखा।’
दीपिका के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘यहां तक कि जब बात मेरे कन्टेम्परेरी की आती है जैसे दीपिका पादुकोण और बाकी सब तो उनका एथलेटिक बैकग्राउंड था। मैं साइंस बैकग्राउंड से। मैंने देखा कि कैसे वह एक्सरसाइज और फिटनेस को लेकर डिसिप्लिन थे। मैंने हमेशा अपने कन्टेम्परेरी से सीखा है।’
जब तारीफ करोगे तभी सीखोगे
कंगना ने आगे कहा, ‘अगर आप किसी की ब्यूटी, टैलेंट या क्वालिटीज को देखोगे और समझोगे नहीं तो फिर वो क्वालिटीज आपमें भी नहीं आएंगी। आपको बोलना पड़ेगा कि आप खूबसूरत हो, टैलेंटेड हो तभी आप उनसे सीखोगे।’
कंगना का कहना है कि आज की जनरेशन में नेगेटिविटी काफी है। वह बोलीं, ‘70, 80 यहां तक कि 90 के दशक में लोग दोस्त होते थे। अब लोग ज्यादा बात नहीं करते हैं। लड़कियां एक-दूसरे की तारीफ नहीं करती हैं।’
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


