ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस के बारे में पढ़ने के बाद कंगना रनौत ने लिखा, मैं आपको एक सलाह देती हूं

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

कंगना रनौत ने भोपाल की ट्विशा शर्मा और नोएडा की दीपिका नागर के बारे में पढ़ने के बाद लड़कियों को एक सलाह दी है। उन्होंने लिखा कि भारतीय समाज इस बात के लिए बदनाम है कि वह बेटियों को उनकी शादी के बाद उन्हें अकेला छोड़ देता है।

ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस के बारे में पढ़ने के बाद कंगना रनौत ने लिखा, मैं आपको एक सलाह देती हूं

पहले भोपाल की ट्विशा शर्मा और अब नोएडा की दीपिका नागर…इन दोनों महिलाओं की संदिग्ध मौत के बाद एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। कंगना ने उन महिलाओं को सलाह दी है जो शादी के इर्द-गिर्द ही अपनी पूरी दुनिया बुनती हैं। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

कंगना रनौत का पोस्ट

कंगना रनौत ने लिखा, ‘शादीशुदा महिलाओं के बारे में हर दिन इतनी दुखद खबरें आती हैं... कई पढ़ी-लिखी लड़कियां त्रासदियों का शिकार होने से पहले अपने माता-पिता को अपनी परेशानियां बताती हैं। वह उनसे मदद की भीख तक मांगती हैं, लेकिन भारतीय समाज इस बात के लिए बदनाम है कि वह बेटियों को उनकी शादी के बाद उन्हें अकेला छोड़ देता है।'

कंगना रनौत की सलाह

कंगना आगे लिखती हैं, 'मैं आपको एक सलाह देती हूं। ऐसी सलाह जो न आपको सोशल मीडिया, फैशन, डेटिंग, शादी या मेकअप इंडस्ट्री नहीं बता रही है। आपकी जिंदगी में किसी भी इंसान से ज्यादा इम्पॉर्टेंट आपका करियर है। शादी के बारे में तभी सोचें जब आप अपने पैरों पर खड़े हो जाएं। प्लीज, आपको अपना हीरो खुद बनना होगा। कोई और आपको बचाने नहीं आएगा। आप क्या करती हैं और आप कौन हैं, यह इस बात से कहीं ज्यादा जरूरी है कि आप किससे शादी करती हैं। अपनी जिंदगी वैसी बनाएं जैसी आप चाहती हैं। किसी और की बात न सुनें।’

कंगना रनौत का पोस्ट

क्या है भोपाल का ट्विशा शर्मा मामला?

मध्य प्रदेश के भोपाल में ब्याही ट्विशा शर्मा का शव उनके ससुराल में लटका मिला। ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में एक वकील से हुई थी। ट्विशा के परिवार वालों का कहना है कि ट्विशा लगातार उनके साथ संपर्क में थी। उसके पिता ने आरोप लगाया कि घटना से करीब 30 मिनट पहले उसने उनसे बात की थी और अपने पति व सास द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत भी की थी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि ट्विशा का पति उसके साथ मारपीट करता था। वहीं ट्विशा की सास, जो सेशन जज रह चुकी हैं, वो ट्विशा पर नशे करने का आरोप लगा रही हैं।

क्या है नोएडा का दीपिका नागर मामला?

उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दीपिका एक होनहार और एजुकेटेड लड़की थीं। उनकी शादी बड़े ही अरमानों के साथ की गई थी। लेकिन शादी के 14 महीने बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दीपिका के परिवार का आरोप है कि उन्हें ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका के ससुराल पक्ष ने फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस शुरुआती जांच में इसे दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर की गई आत्महत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।