ऐसे समय में इतनी नीच बातें…अजित पवार पर ममता के बयान पर क्या बोलीं कंगना?
कंगना रनौत ने ममता बनर्जी के बयान पर अपना गुस्सा निकाला है। ममता ने अजित पवार की मौत पर कुछ ऐसा कहा जिस पर कंगना भड़क गईं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में ऐसी नीच बातें नहीं करनी चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ममता बनर्जी के रीसेंट बयान पर गुस्सा निकाला है। ममता ने अजित पवार के निधन पर कुछ ऐसा कहा जिस पर कंगना भड़क गईं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के नेता अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन को लेकर कुछ बातें कह रही हैं। उन्होंने इशारा किया कि क्रैश दुर्घटना नहीं साजिश हो सकती है। ममता की इस टिप्पणी को कंगना ने नीच बताया है। उन्होंने ममता बनर्जी की सोच पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीति का सबसे निचला स्तर करार दिया है।
कंगना को आया गुस्सा
कंगना रनौत ने ममता बनर्जी के अजित पवार पर दिए बयान पर गुस्सा जताया। कंगना ने कहा कि देश जब इस दुख का शोक मना रहा है तो ऐसा बयान अशोभनीय है। कंगना ने कहा कि वे लोग भी हेलिकॉप्टर से ट्रैवल करते हैं। सुबह-सुबह ऐसी दुर्घटना हो गई। ममता बनर्जी को इस वक्त ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।
नहीं करनी चाहिए नीच बातें
ममता बनर्जी के बयान पर कंगना ने कहा, 'हम सब इतनी बड़ी ट्रैजिडी पर शोक मना रहे हैं और अभी ऐसी बातें करना ठीक नहीं। इस समय पर इतनी नीच बातें करना...उनको थोड़ा संयम अपनाना चाहिए।'
क्या बोली थीं ममता
ममता बनर्जी ने कहा था कि क्रैश बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के लोग सुरक्षित नहीं हैं यहां तक कि नेता भी। फिर ममता बोली थीं कि मैंने सोशल मीडिया से दो दिन पहले सुना था कि अजित पवार भाजपा छोड़ना चाहते हैं और अब ये हो गया। ममता ने जांच की मांग की और बोलीं, 'जांच एजेंसीज को नहीं सौंपनी चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि सब बिके हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट पर ही लोगों का भरोसा बचा है।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



