Box Office : हॉन्टेड 3डी ने कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों को पछाड़ा, इतने करोड़ की कर ली है कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता, दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा, हॉन्टेड 3डी के दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है।

Box Office : हॉन्टेड 3डी ने कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों को पछाड़ा, इतने करोड़ की कर ली है कमाई

इस हफ्ते 3 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं जिसमें भारत भाग्य विधाता, मैं वापस आऊंगा और हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट शामिल है। तीनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की मूवीज हैं जिसमें से भारत भाग्य विधाता 26/11 हमले के दौरान अस्पताल के नर्स और स्टाफ के साहस से जुड़ी स्टोरी को दिखाया है। वहीं मैं वापस आऊंगा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है और हॉन्टेड 3डी हॉरर मूवी। अब बताते हैं कि दूसरे दिन इन फिल्मों का क्या हाल रहा है।

भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता की बात करें तो इस मूवी ने शनिवार को यानी दूसरे दिन 1.37 करोड़ की कमाई है। पहले दिन कंगना की मूवी ने 1 करोड़ कमाए थे तो इस हिसाब से भारत भाग्य विधाता ने 2 दिन में भारत में ग्रॉस 2.81 करोड़ की कमाई की है और नेट मूवी ने 2.37 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म की कास्ट

भारत भाग्य विधाता को मनोज तपाड़िया ने डायरेक्ट किया है और कंगना ने इसे को प्रोड्यूस किया है। मनोज की बतौर डायरेक्टर यह पहली फिल्म है। उन्होंने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता ताम्बे, ईशा डे, सुहिता थट्टे, रसिका आगाशे हैं।

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित मैं वापस आऊंगा ने दूसरे दिन 1.58 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन मूवी ने 1.15 करोड़ की कमाई की थी तो इस हिसाब से भारत में फिल्म ने ग्रॉस मूवी ने 3.24 करोड़ और नेट 2.73 करोड़ की कमाई की है।

इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह लीड रोल हैं। बता दें कि यह इम्तियाज की सबसे लो ओपनिंग फिल्म हो गई है। वहीं शरवरी और वेदांग की जोड़ी, इंडस्ट्री की फ्रेश ऑनस्क्रीन जोड़ी बनी है।

हॉन्टेड 3डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं हॉन्टेड 3डी ने दूसरे दिन 2.57 करोड़ कमाए हैं। वहीं पहले दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ कमाए थे तो इस हिसाब से भारत में ग्रॉस मूवी ने 5.98 करोड़ की कमाई की है और नेट 5.07 करोड़ की।

फिल्म को विक्रम भट्ट, मनीष पी छावन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, गौरव बाजपयी, प्रनीत भट्ट लीड रोल में हैं।

विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्में

बता दें कि विक्रम भट्ट ने हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट से पहले फियर, 1920, शापित, हॉन्टेड 3डी, राज 3डी, क्रिएचर 3डी, राज रिबूट, घोस्ट जैसी हॉरर फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।