जब कंगना रनौत बनी थीं सीता, तस्वीर शेयर कर लिखा- लिबरल्स को आशीर्वाद
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कंगना रनौत माता सीता के गेटअप में नजर आ रही हैं।

रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के एक दिन बाद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कंगना रनौत माता सीता के रूप में नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर के साथ ही कंगना ने लिखा- सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद।
कंगना रनौत ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। कंगना ने बताया कि ये तस्वीर साल 1997 में खींची गई थी। ये तस्वीर उनके स्कूल के दिनों की है। उन्होंने स्कूल का नाम बताया- हिल व्यू पब्लिक स्कूल, मंडी।
जब कंगना रनौत बनी थीं सीता
कंगना रनौत ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें कंगना सीता के रूप में नजर आ रही हैं। एक दूसरी लड़की भगवान राम के किरदार में नजर आ रही है, और एक लड़की भगवान हनुमान के रूप में नजर आ रही है। कंगना ने जानकारी दी कि तस्वीर में कौन-कौन नजर आ रहा है। उन्होंने लिखा- चंद्रेश कुमारी- राम, सीता- कंगना रनौत और पारुल मोदगिल- हनुमान।
कंगना इस तस्वीर में लाल रंग की साड़ी पहने, माथे पर मांगटीका, बड़ी सी बिंदी, चूड़ियां और बालों में गजरा लगाए हुए नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने अपना सिर ढका हुआ है।
कंगना के बयान की हुई थी आलोचना
बता दें, कंगना रनौत हाल ही में अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आई थीं। उन्होंने जेन जी को गटर जनरेशन बताया था। उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था। कंगना ने कहा- अपने जीवन में मैंने कभी एक जगह पर इतनी गंदगी नहीं देखी। जेन जी के प्रोटेस्ट से आ रही रील्स को देखकर उल्टी आती है। कंगना रनौत ने जेन जी की भाषाओं और बोलने के तरीके की भी आलोचना की। सोनू सूद ने कंगना रनौत के गटर जनरेशन वाले बयान को शर्मनाक बताया था।
सीजेपी के सौरव दास ने कसा था कंगना पर तंज
कंगना रनौत के बयानों पर सीजेपी के सौरव दास ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए कहा था- इनकी खुद की पार्टी के लोग भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो हम इन्हें गंभीरता से क्यों लें? मुझे नहीं लगता जेन जी, जेन अल्फा या कोई भी युवा जनरेशन इन्हें गंभीरता से लेती है या सुनती है कि ये क्या कह रही हैं।
कंगना रनौत के काम की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता रिलीज हुई थी। हालांकि, कंगना रनौत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। कंगना रनौत की ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका में नजर आई थीं।


