राहुल गांधी संग शादी की झूठी खबर फैलाने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-ऐसे लोगों पर लानत है
कंगना रनौत ने राहुल गांधी संग शादी के झूठे दावे पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा है कि ये शर्मनाक काम है और झूठी खबर फैलाई गई है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इस तरह की खबर फैलाने वाले लोगों पर लानत है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा गया है। इस बार कंगना अपने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर उड़ी अफवाह को लेकर नाराज हैं। हाल में कंगना और राहुल गांधी की शादी की खबर को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर अफवाह फैलाई गई थी। कंगना ने राहुल गांधी संग उड़ी शादी की खबर को गलत बताया है।
कंगना ने कहा शर्मनाक काम
एक वायरल खबर में ये दावा किया गया था कि कंगना रनौत ने कहा है कि अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल होते हैं वो उनसे शादी के लिए तैयार हैं। जब ये खबर कंगना को पता चली तो उन्होंने पोस्ट शेयर कर ये कन्फर्म किया कि खबर सिर्फ अफवाह है। गलत फैलाई जा रही है। कंगना ने सोशल मीडिया पर इस खबर को फेक बताते हुए लिखा 'ये फेक खबर कितनी शर्मनाक है। पॉलिटिक्स में भी महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। ऐसी फर्जी खबर फैलाने वाले लोगों पर लानत है।
राहुल गांधी से शादी का झूठा दावा
नॉटी वर्ल्ड नाम के इंस्टाग्राम पेज पर कंगना रनौत और राहुल गांधी को लेकर पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में किए गए दावे के मुताबिक कंगना ने कहा है कि अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल होते हैं तो वो उनसे शादी कर लेंगी। इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि ये दोनों पार्टी के नेताओं को बदनाम करने की कोशिश है। अन्य ने लिखा कि कंगना ने सफाई पेश कर अच्छा किया। एक और यूजर में लिखा कि ये फेक खबर है। हालांकि, खुद कंगना ने इस खबर को गलत बताया है। इस पर अभी राहुल गांधी की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
फ्लॉप हुई फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म एमरजेंसी में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस के काम को पसंद किया गया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई और फ्लॉप हो गई। इससे पहले आई फिल्में धाकड़, तेहस भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी है। फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद कंगना पॉलिटिक्स में शामिल हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र की सांसद हैं। हाल में खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस क्वीन 2 भी बना रही हैं। तो ऐसा हो सकता है कि अब कंगना बड़े पर्दे ओअर क्वीन 2 में ही नजर आए।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


