'CM विजय को जज करना जल्दबाजी', कमल हासन ने नए मुख्यमंत्री के लिए मांगा 6 महीने का समय
साउथ एक्टर विजय के तमिलनाडु के सीएम बनते ही एक्टर और मक्कल नीधि मय्यम के चीफ कमल हासन ने उन्हें 6 महीने का समय देने की बात कही है। कहा है कि विजय और उनकी टीम के काम को जज करना जल्दबाजी होगी।

साउथ एक्टर विजय अब तमिलनाडु के नए सीएम बन गए हैं। हाल में एक्टर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अब राज्य में अपने तरीके से काम शुरू कर चुके हैं। इस बीच साउथ एक्टर और मक्कल नीधि मय्यम के चीफ कमल हासन ने भी अपने राज्य के नए सीएम से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की थी। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थीं। अब कमल हासन ने नए सीएम विजय को 6 महीने का समय देने की बात कही है। एक्टर ने कहा कि विजय के काम को अभी जज करना जल्दबाजी होगी।
कमल हासन ने की सीएम विजय के लिए 6 महीनों के समय की मांग
मदुरै मीडिया के साथ बातचीत में कमल हासन ने कहा कि वो लोगों से अपील करते हैं कि नई सरकार को इतनी जल्दी जज नहीं करें। नए सीएम विजय और उनकी टीम को समय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पद पर आते ही सीएम विजय के काम को जज करना जल्दबाजी होगी। एक्टर ने कहा कि सीएम विजय को 6 महीने का समय दिया जाना चाहिए।
नए लोगों पर विश्वास जताने की बात कही
आगे कमल हासन ने ये भी जहा कि पॉलिटिक्स में आने वाले नए लोगों को शक की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में नए लोगों का आना कोई असामान्य बात नहीं है। भारत जब आजाद हुआ था तब भी सभी मंत्री नए थे। इसलिए नए लोगों को कम नहीं समझना चाहिए और न ही उनसे ज्यादा उम्मीद रखनी चाहिए। कमल हासन ने नए सीएम विजय को अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।
मुलाकात के बाद शेयर किया था ये पोस्ट
बता दें, कमल हासन ने बीते शनिवार यानी 16 मई को सीएम विजय से मुलाकात की थी। इस ,मुलाकात की तस्वीर उन्होंने शेयर करते हुए लिखा था, ‘आज मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, भाई विजय से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु के विकास के लिए अपने सपने साझा किए हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने जो प्यार और विनम्रता दिखाई उससे मेरा दिल गर्व से भर गया है। आगे कमल हासन ने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री जो कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रही है उसके समर्थन और सहयोग की जरूरत पर सर्कार के आगे 6 मांगे रखी हैं। आशा है आगे ये काम होंगे।'
विजय ने हिलाई सत्ता
बता दें, एक्टर से नेता बने विजय ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव से तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव कर दिया है। दो स्थापित पार्टियों DMK और AIADMK को कड़ी चुनावी चुनौती दी थी और अब सीएम की गद्दी पर बैठ गए हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


