Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKamal Haasan said at Chennai event Only education can break chains of dictatorship and Sanatan people angry trolling
कमल हासन ने NEET परीक्षा की आलोचना की, कहा- इसकी वजह से कई बच्चों को…

कमल हासन ने NEET परीक्षा की आलोचना की, कहा- इसकी वजह से कई बच्चों को…

संक्षेप:

कमल हासन ने नीट परीक्षा को लेकर चिंता जताई। इसके साथ ही उन्होंने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वो हथियार है जो तानाशाही और सनातनी सोच की जंजीरों को तोड़ सकती है।

Mon, 4 Aug 2025 09:29 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चेन्नई में अग्रार्म फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने कहा, "शिक्षा ही वो हथियार है जो तानाशाही और सनातनी सोच की जंजीरों को तोड़ सकती है।" इतना ही नहीं, मेडिकल एडमिशन के लिए 2017 में शुरू की गई NEET परीक्षा की भी आलोचना की। पढ़िए उन्होंने क्या-क्या कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एएनआई के मुताबिक, कमल हासन ने जोर देते हुए कहा, “अपने हाथ में और कुछ मत लो, केवल शिक्षा लो। बिना शिक्षा के हम जीत नहीं सकते, क्योंकि बहुमत आपको हरा सकता है। बहुमत में यदि मूर्ख लोग हों तो हमें हार का सामना करना पड़ सकता है इसलिए शिक्षा पर ध्यान दो। शिक्षा से ही देश और समाज को आगे ले जाया जा सकता है।”

उन्होंने NEET परीक्षा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इसकी वजह से कई बच्चों को अवसर कम मिले हैं। अपने भाषण में कमल हासन ने समाज को आगाह किया कि “लीडरशिप सत्ता में बने रहना नहीं, बदलाव की लहर पैदा करने का नाम है, भले ही आपका नाम लहरों के साथ मिट जाए।”

उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से हुई अपनी हालिया बातचीत भी साझा की, जिसमें मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि गैर-सरकारी संगठन (NGO) शिक्षा जैसे काम में सरकारी मदद और परमिशन पाने में आ रही दिक्कतें दूर की जाएंगी।

कमल हासन ने साफ कहा, “धर्म के नाम पर हमें बांटा गया, लेकिन असल ताकत शिक्षा में है।” याद दिला दें, कमल हासन ने 25 जुलाई को पहली बार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी और वो भी तमिल भाषा में, जिसे सुनकर अन्य सांसदों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।