इस एक्ट्रेस के साथ कमल हासन ने दिए किसिंग सीन, कैमरा बंद होते ही ऑन हो जाती थी दुश्मनी
कमल हासन और रति अग्निहोत्री की आन-स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों पर्दे के पीछे एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे?

साल 1981 में कमल हासन और रति अग्निहोत्रीकी फिल्म एक दूजे के लिए रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए इस जोड़ी को साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म देखा प्यार तुम्हारा के लिए कास्ट किया गया। हालांकि, जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, उस वक्त कमल हासन और रति अग्निहोत्री एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने वाले रणबीर पुष्प ने हाल ही में बताया कि कैसे दोनों सेट पर एक दूसरे से बिल्कुल बात नहीं करते थे, लेकिन इसका असर उनके काम पर नहीं पड़ा। दुश्मनी के बावजूद इस जोड़ी ने पर्दे पर किसिंग सीन्स दिए।
क्यों कमल और रति को फिल्म में किया था कास्ट?
स्क्रीनप्ले लिखने वाले रणबीर पुष्प से हाल ही में सिद्धार्थ कनन ने अपने पॉडकास्ट में पूछा कि जब कमल हासन और रति अग्निहोत्री एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे, तो उन्होंने उन दोनों को इस फिल्म में क्यों कास्ट किया?
रणबीर बोले- दोनों की अनबन के बारे में नहीं थी जानकारी
इसका जवाब देते हुए रणबीर ने कहा कि उस वक्त तक उन्हें ये बिल्कुल पता नहीं था कि कमल हासन और रति अग्निहोत्री के बीच अनबन है। रणबीर ने बताया कि उन्होंने अपने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से कहा कि वो कमल हासन से बात करेंगे। इसके बाद रणबीर ने कमल को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई और उन्हें वो स्क्रीप्ट पसंद भी आई। वो फिल्म करने के लिए तैयार हो गए।
रणबीर आगे बताते हैं कि इसके बात ये हुआ कि हिरोइन किसको लिया जाए। इसके लिए कमल हासन ने पूवन ढिल्लों के नाम में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन रणबीर के दिमाग में आया कि अगर ये एक दूजे वाला सेम सेटअप बनता है, तो कमाल हो जाएगा।
रति के पिता ने पूछा- क्या कमल को पता है आप हमारे घर आए हैं?
रणबीर ने कहा कि उसके बाद उन्होंने रति अग्निहोत्री के पिता को फोन किया। उस वक्त उनके पिता ही उन्हें मैनेज करते थे। फोन पर बात करने के बाद रणबीर रति के घर पहुंचे। रणबीर ने जब रति को साइन करने की बात कही तो सबसे पहले उनके पिता ने पूछा कि क्या कमल ने फिल्म साइन कर ली है? इसके बाद उन्होंने पूछा कि क्या कमल को पता है कि आप हमारे घर आए हैं? रणबीर ने हां में जवाब दिया।
इसके बाद रति को भी फिल्म के लिए साइन कर लिया गया। रणबीर ने कमल की तारीफ करते हुए कहा कि वो इतने सुलझे हुए व्यक्ति हैं कि जब उनके पास ये खबर पहुंची की रति को साइन किया गया है, उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।
रणबीर को कुछ दिन बाद पता चला कि उन्होंने दोनों को फिल्म के लिए साइन तो करवा लिया है, लेकिन वो दोनों तो एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं। वो सोचने लगे कि ऐसे ये फिल्म कैसे बन पाएगी?
दुश्मनी के बावजूद फिल्म के लिए दिए किसिंग सीन्स
फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी रणबीर से कहा कि ऐसे तो आगे जाकर बहुत ज्यादा प्रॉब्लम होने वाली है। इस फिल्म में कमल हासन और रति के किसिंग सीन्स भी थे। उन सीन्स के बारे में बात करते हुए रणबीर कहते हैं, “ओपनिंग के जो सीन्स हैं, जब भी ये मिलते हैं तीन बार तो इनके लिप्स टकराते हैं। जब आप बोल-चाल ही नहीं करते हैं, तो भाई फिर ये सीन्स कैसे होंगे? पहला सीन हुआ, दूसरा सीन हुई, फिर तीसरे-चौथे सीन में आकर कमल हासन का डायलॉग है- ‘पहले मिलते हैं, फिर दोस्ती होती है फिर प्यार होता है। उसके बाद कहीं एक दूसरे के लिप्स आपस में टकराते हैं, लेकिन भगवान ने हमें ये शॉर्टकट दिया है क्यों न इसे परमानेंट शेप दिया जाए'।”
कमल हासन और रति ने इन सीन्स को अच्छे से निभाया। रणबीर ने बताया कि जबतक वो सीन्स पूरे नहीं हुए थे, उन लोगों को चिंता रहती थी कि कैसे ये सीन शूट होंगे। उन्होंने कहा लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। फिल्म को देखकर लगता ही नहीं है कि दोनों के बीच सेट पर बिल्कुल बातचीत, हाय-हेलो तक नहीं होता था।


