कल्कि 2 की रिलीज पर आया अपडेट, फैंस को करना होगा कितना इंतजार?
Kalki 2898 AD 2: कल्कि 2898 AD 2 के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज पर एक बड़ा अपडेट आया है। फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है। फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में पूरी हो सकती है।

साल 2024 में प्रभास की साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। साल 2024 में कल्कि की सफलता के बाद फैंस को फिल्म के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म के पार्ट 2 की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट आया है। प्रभास की कल्कि 2898 एडी का पार्ट 2 अगले साल दिसंबर में रिलीज किया जा सकता है। इसी के साथ, कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल में पूरी हो सकती है।
कब रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कल्कि 2898 एडी अगले साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म का मेजर हिस्सा अप्रैल तक शूट कर लिया जाएगा। अमिताभ बच्चन, साई पल्लवी, कमल हासन और प्रभास के सीन्स की शूटिंग अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी।
फिल्म के प्लॉट पर क्या है अपडेट?
फिल्म के पहले पार्ट के मुकाबले पार्ट 2 में पौराणिक कथाओं और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट्स को और गहराई से दिखाया जाएगा। फिल्म के प्लॉट के बारे में अभी बहुत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि पार्ट में सुप्रीम यास्किन के खिलाफ लड़ाई फिल्म का सेंटर प्वाइंट होगा। फिल्म में नए किरदार भी जुड़ सकते हैं।
कल्कि 2 की टीम प्रभास के साथ बड़े स्केल पर एक एक्शन सीक्वेंस भी प्लान कर रही है। इसके लिए ग्राउंडवर्क की शुरुआत भी कर दी गई है। फिल्म का सीक्वल पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़ा होगा।
दीपिका नहीं होंगी फिल्म का पार्ट
कल्कि 2898 एडी के फैंस तो फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन दीपिका पादुकोण के फैंस को पार्ट 2 में एक्ट्रेस नजर नहीं आएंगी। दरअसल, पिछले साल खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण को फिल्म से हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण मे फिल्म की शूटिंग के लिए 8 घंटे वर्किंग आवर्स वाली शर्त रखी थी जिसकी वजह से मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच बात नहीं बनी और दीपिका को फिल्म से निकाल दिया गया। दीपिका की इस डिमांड के बाद कई एक्टर्स ने दीपिका के सपोर्ट में बात की। कई एक्टर्स ने माना की इंडस्ट्री में 8 घंटे वर्किंग शिफ्ट होनी चाहिए।
दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने पिछले महीने ऐलान किया कि वो एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के बीच शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। किंग को शाहरुख खान के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आ सकती हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


