'मुझे गुमराह किया गया, अलग बताई गई थी कहानी', काला हिरण विवाद पर बोले एक्टर गोविंद नामदेव
सलमान खान की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही फिल्म काला हिरण एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म में अहम किरदार निभा रहे एक्टर गोविंद नामदेव ने बताया है कि उन्हें इस फिल्म को लेकर अंधेरे में रखा गया।

फिल्म 'काला हिरण' एक बार फिर से चर्चा में है। फिल्म में अहम किरदार निभा रहे एक्टर गोविंद नामदेव ने आरोप लगाया है कि मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म को लेकर अंधेरे में रखा। गोविंद नामदेव ने कहा कि जो कहानी उन्हें सुनाई गई और जिसे फिल्माया गया वो पूरी तरह अलग है। गोविंद नामदेव ने यह आरोप उस वक्त लगाया है जब सलमान खान खुद इस मूवी को लेकर लीगल अखाड़े में उतर आए हैं। मालूम हो कि 'काला हिरण' मूवी में दिखाई गई चीजें काफी हद तक सलमान खान की जिंदगी में हुई घटनाओं से मेल खाती हैं।
क्यों विवादों में है 'काला हिरण' मूवी?
फिल्म के लीड किरदार अयान खान का हुलिया और उनका लुक भी काफी हद तक सलमान खान जैसा ही रखा गया है। पिछले दिनों फिल्म का टीजर वीडियो जारी किया गया था, जिसमें फिल्म के लीड हीरो का बोलने और बात करने का अंदाज भी काफी हद तक सलमान खान जैसा ही दिखा। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किए जाने और इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही सलमान खान की टीम इस मूवी का विरोध कर रही है और अब मामला कोर्ट में जा पहुंचा है। एक तरफ जहां सलमान खान किसी भी सूरत में फिल्म की रिलीज को रोकना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स भी इस फिल्म को रिलीज करने पर तुले हैं।
पहले अलग बताया गया था मूवी टाइटल
गोविंद नामदेव ने फिल्म के बारे में बातचीत के दौरान अमर उजाला को बताया कि उन्हें पहले बताया गया था कि वो 'सम्भल' नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। बाद में उनसे कहा गया कि फिल्म का टाइटल काला हिरण होगा जिसमें सलमान खान के 'काला हिरण' मामले से जुड़ी लीगल कार्रवाई दिखाई जाएगी। गोविंद नामदेव ने कहा कि सलमान खान उनके करीबी दोस्त हैं और वह किसी भी सूरत में ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे जिसके जरिए सलमान को निशाना बनाया जा रहा हो। गोविंद ने कहा कि उन्हें पता होता कि क्या बन रहा है तो वह किसी सूरत में यह प्रोजेक्ट साइन नहीं करते।
दोनों फिल्मों में जमीन-आसमान का फर्क
गोविंद नामदेव ने कहा कि ट्रेलर देखते ही मैं अंदर तक हिल गया था। मुझे तुरंत समझ आ गया कि यह वह प्रोजेक्ट नहीं है जिसकी कहानी मुझे सुनाई गई और जिसके लिए मुझे बुलाया गया था। हमें कभी नहीं बताया गया था कि सलमान खान से मिलता-जुलता एक किरदार बनाया जाएगा और फिल्म में उसे इस तरह गलत ढंग से पेश किया जाएगा। गोविंद ने कहा कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें बुरा लगा, उन्हें लगा कि उन्हें अंधेरे में रखा गया और उनका इस्तेमाल किया गया। एक्टर ने कहा कि उन्हें जो फिल्म बताई गई थी और जो बनाई गई है उसमें जमीन-आसमान का फर्क है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


