
पिता सैफ अली खान से अलग है बेटा इब्राहिम, काजोल बोलीं- कैमरा दोनों को पसंद करता है, लेकिन...
काजोल जो सैफ अली खान के साथ काम कर चुकी हैं, अब फिल्म सरजमीं में वह सैफ के बेटे इब्राहिम के साथ नजर आने वाली हैं। काजोल ने बताया कि सैफ और इब्राहिम के बीच क्या डिफ्रेंस है।
काजोल की इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म सरजमीं में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए काजोल पहली बार इब्राहिम के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले काजोल ने इब्राहिम के पिता सैफ अली खान के साथ काम किया है तो जब हाल ही में काजोल ने दोनों पापा-बेटे के बीच के डिफ्रेंस के बारे में पूछा तो जानें उन्होंने क्या कहा।
क्या बोलीं काजोल
काजोल ने स्क्रीन से बात करते हुए कहा, 'कैमरा दोनों पापा और बेटा को प्यार करता है। इब्राहिम काफी गुड लुकिंग हैं और उन्हें कुछ ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है। वह लाइफ में काफी सॉर्टेड हैं। लेकिन वह सैफ से ज्यादा शांत हैं। मैंने सैफ को कई साल से देखा है और वह काफी बड़े और ब्राइट हैं पर्सोना के तौर पर। लेकिन इब्राहिम भी काफी अच्छा करने वाले हैं।'
वहीं डायरेक्टर कायोज ईरानी ने कहा, 'इब्राहिम और मैं जब सेट पर थे पहली बार, हमने तब बहुत काम किया। हमने उन्हें 6 महीने दिए थे तैयारी के लिए और मैं काफी खुश हूं जिस तरह से वह निखकर आए। वह अच्छे बच्चे हैं, कैमरा उन्हें प्यार करता है। मुझे लगता है वह इसके लिए ही बने हैं।'
बोमन के बेटे की पहली फिल्म बतौर डायरेक्टर
बता दें कि कायोज की यह बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है। कायोज, बोमन ईरानी के बेटे हैं। फिल्मी परिवार से होने पर बच्चों ले जो उम्मीदें होती हैं इस पर कायोज ने कहा, ‘उम्मीदें काफी ज्यादा होती हैं। लोग अपने टाइम और पैसा देते हैं आपको देखने के लिए तो आपको आउटस्टैंडिंग होना चाहिए। मैं भी फिल्म एक्टर के परिवार से हूं लेकिन हमें 1000 प्रतिशत मेहनत करनी होती है।’
काजोल ने वहीं कहा, ‘लोग जल्दी सबको जज कर देते हैं, चाहे कोई फिल्मी परिवार से हो या नहीं। फिलहाल जो भी स्क्रीन पर आ रहा है उसे आलोचनाएं के लिए तैयार रहना चाहिए। वो पार्ट होता है जिसके लिए आपको तैयार होना चाहिए जब आप फिल्म साइन करते हैं।’

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




